{"_id":"5cb0b15dbdec221418354e84","slug":"up-roadways-bus-on-way-to-mainpuri-catches-fire-none-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कम्प
Fri, 12 Apr 2019 09:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा से मैनपुरी की ओर जा रही राठ डिपो की रोडवेज बस में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री खुद को बचाने के लिए बस से उतर गए। इसके बाद बस में सवार लोग अन्य बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
राठ डिपो की एक रोडवेज बस गुरुवार रात एटा शहर के बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर मैनपुरी की ओर जा रही थी। बस में सवार लोगों के मुताबिक बस शहर पहुंचने से पहले ही ओवरलोड थी। इसके बाद भी चालक और परिचालक रोडवेज बस स्टैंड से और सवारियां बैठाईं। बस मैनपुरी के लिए कुरावली की ओर जा रही थी।
मलावन कुरावली थाना बार्डर के समीप अचानक बस में आग लग गई। आग लगने के बाद बस से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इस पर चालक ने बस को रोक लिया।

रोडवेज बस में लगी आग से खुद को बचाने के लिए यात्री बस से नीचे उतर गए। काफी प्रयास के बाद चालक और परिचालक ने आग को बुझाया। बाद में, यात्री हाईवे से गुजरने वाली अन्य बसों में बैठकर अपने-अपने गतंव्य को रवाना हुए।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक और परिचालक नशे की हालत में थे। उनसे सवारियों ने बस में कुछ जलने की बात कही थी। इसे चालक परिचालक ने नजरअंदाज कर दिया था।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक और परिचालक नशे की हालत में थे। उनसे सवारियों ने बस में कुछ जलने की बात कही थी। इसे चालक परिचालक ने नजरअंदाज कर दिया था।