फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Sub inspector beaten up by villagers in mainpuri

राशन डीलर के चुनाव में बवाल, ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने आए दरोगा को पीटा

Sat, 18 Aug 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 18 Aug 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Up Police Sub inspector beaten up by villagers in mainpuri
चुनाव के दौरान हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी की ग्राम पंचायत बरनाहल के मौजा दलेलनगर में शनिवार को राशन डीलर के चुनाव में तीन पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बवाल कर दिया।   
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश इतना था कि बीच-बचाव करने गए दरोगा को पीट दिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मौजा दलेल नगर में राशन डीलर जयकुमार की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद कोटा उनकी पत्नी निर्मला देवी के पास आ गया। लेकिन तीन महीने बाद कैंसर से उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

तब से गांव में कोटा रघुवीर सिंह यादव की देखरेख में चल रहा था। शनिवार को गांव में राशन डीलर का चुनाव होना था। इसके लिए तीन प्रत्याशी सुधीर यादव, सचिन कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश थे। 

मतदान के कुछ देर बाद ही तीनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बवाल करना शुरू कर दिया। जब बीच बचाव करने दरोगा विजय सिंह आए तो उनकी पिटाई कर दी गई।  

घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed