फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Savera campaign to safety of senior citizens

यूपी पुलिस ने शुरू किया सवेरा अभियान, ताकि सुरक्षित रहें वरिष्ठ नागरिक, ऐसे कराएं पंजीकरण 

Sat, 26 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
UP Police Savera campaign to safety of senior citizens
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी परेशान कर रहे हैं। अपनों के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे बुजुर्ग पुलिस की सहायता ले सकते हैं। पुलिस के सवेरा अभियान के तहत अब तक 17417 बुजुर्ग का पंजीकरण कराया जा चुका है। योजना का प्रमुख उद्देश्य बुजुर्गों का मेल मिलाप बनाए रखना। उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। 

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि डीजीपी की ओर से सवेरा योजना चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत थाना पुलिस, चीता मोबाइल, ईगल मोबाइल, पीआरवी घर-घर जाकर जागरूक कर रही है। इसके तहत कोई बुजुर्ग डायल 112 नंबर पर कॉल करके अपना पंजीकरण करा सकते है। 
विज्ञापन



पंजीकरण के बाद किसी बुजुर्ग को सुरक्षा संबंधी मदद की जरूरती होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या डायल 112 की पीआरवी मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाने का कार्य करती है। जनपद में 17417 बुजुर्ग सवेरा में अपना पंजीकरण करा चुके हैं। कलक्ट्रेट में वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कराएं पंजीकरण 
डायल 112 पर सीधे कॉल करके बुजुर्ग अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक पंजीकरण के बाद स्थानीय थाने की पुलिस या चौकी पुलिस घर जाकर बुजुर्ग के बारे में जानकारी लेगी। बुजुर्ग की समस्या को जानने का प्रयास किया जाता है। आसपास के लोग ही नहीं, अपनों से भी परेशान होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। एकाकी जीवन जीने वाले बुजुर्ग  पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed