{"_id":"63612f554232be73c934c7a0","slug":"up-police-recovery-rate-list-in-etah-goes-viral-ssp-ordered-an-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा में यूपी पुलिस की उगाही रेट लिस्ट हुई वायरल! SSP ने दिए जांच के आदेश, पोस्ट डालने वाले को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा में यूपी पुलिस की उगाही रेट लिस्ट हुई वायरल! SSP ने दिए जांच के आदेश, पोस्ट डालने वाले को दिया नोटिस
Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM IST
सार
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की गई है। पोस्ट डालने वाले को वैधानकि नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
फेसबुक पर डाली गई रेट लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जैथरा थाने की धुमरी चौकी के खिलाफ भाजपा के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की है। इसमें अवैध धंधों के लिए रेट लिस्ट दी गई है। चौकी प्रभारी ने इस व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन यह रेट लिस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
अनुराग सिंह उर्फ जीतू ठाकुर भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। 31 अक्तूबर की रात उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डाली। इसमें गैस रीफिलिंग, पेड़ कटाई आदि के लिए महीनेदारी और दबिश डलवाने, मुकदमे लिखवाना आदि कार्यों के लिए कमीशन का सीधा जिक्र किया है। हर कार्य के लिए निर्धारित रेट लिखे हैं। यह भी लिखा गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और गरीबों को परेशान किया जा रहा है। चौकी प्रभारी हर समस्या के लिए लोगों से रुपये लेते हैं। पोस्ट अपलोड होने के कुछ ही देर बाद ही पुलिस की ओर से नोटिस तैयार हो गया। जिसे अनुराग के व्हाट्सएप पर भेजा गया है।
चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने लिखा है कि इस पोस्ट से आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल की गई है। पांच दिन के अंदर यह स्पष्ट करें कि किन तथ्यों के आधार पर यह भ्रामक सूचना फेसबुक पर प्रकाशित एवं प्रचारित की गई है। पांच दिन के अंदर जवाब न देने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।