{"_id":"63611492aedaca285f55edbe","slug":"former-minister-gs-dharmesh-sitting-on-dharna-at-sadar-police-station-in-his-own-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री, भाजपा विधायक बोले- पुलिस सुनती नहीं है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री, भाजपा विधायक बोले- पुलिस सुनती नहीं है...
Tue, 01 Nov 2022 06:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:14 PM IST
सार
अपनी ही सरकार में लगातार यह दूसरा मौका है जब भाजपा विधायक को सदर थाने में धरने पर बैठना पड़ा। इससे पहले मंत्री रहते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ चुके हैं।
विज्ञापन
थाना सदर में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए थाना सदर में धरना दे चुके विधायक जीएस धर्मेश मंगलवार को फिर से सदर थाने के एसओ केखिलाफ धरने पर बैठ गए। इस बार भी मामला पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न करने और एफआईआर दर्ज न करने का रहा। केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार होने पर भी धरने पर बैठे भाजपा विधायक एसएसपी के आश्वासन के बाद धरने से उठे।
मंगलवार शाम को विधायक जीएस धर्मेश ने अपने समर्थकों के साथ सदर थाने के थानाध्यक्ष के खिलाफ धरना दिया। विधायक का आरोप है कि सदर थाने की पुलिस लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा था, पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित की भी सुनवाई नहीं की गई। इस वजह से उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। विधायक के धरने पर बैठने पर एसपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारी उन्हें मनाने के लिए पहुंचे, पर उन्होंने कहा कि एफआईआर लिखने तक धरने पर बैठे रहेंगे। इस पर एसएसपी ने वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन में थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। शाम को एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक धरने से हटे।
ये भी पढ़ें - Agra University: पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय पाठक पर आगरा में भी दर्ज होगा मुकदमा! STF ने की तैयारी