फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Inspector chat told girl I am coming home then got such a reply went viral

UP: थानेदार की चैट, युवती से कहा- घर आ रहा हूं...फिर मिला ऐसा जवाब; हो गया वायरल

Tue, 14 May 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 09:37 AM IST
सार

थानेदार और युवती का चैट जमकर वायरल हो रहा है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है, जिसके बाद पूरे प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
UP Police Inspector chat told girl I am coming home then got such a reply went viral
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा सिटी जोन के एक थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर की रंगीनमिजाजी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ उनकी चैट वायरल हुई है। इसके पहले भी थानेदार की शिकायत डीसीपी सिटी तक पहुंची थी, लेकिन शिकायत रफा-दफा हो गई।
विज्ञापन

 

जिले में बाहर से आए इंस्पेक्टर को थाने में चार्ज संभाले कुछ ही समय हुआ है। उनकी रंगीनमिजाजी की चर्चा थाने में खूब होती है। इसके कुछ अंश अधिकारियों तक पहुंचे हैं। थानेदार एक युवती से घर आने की कहते हैं। इस पर युवती ने लिखा कि हमारे मकान पर एलाऊ नहीं है। भइया-भाभी ने बोल रखा है। मकान मालिक हैं, जहां हम रहते हैं। इसके जवाब में इंस्पेक्टर की तरफ से गुस्से वाला इमोजी भेजा गया है। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर वह घर पर जाना क्यों चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ किसी काम से थाने पर गई थी। बाद में इंस्पेक्टर से उसकी मुलाकातें होने लगीं। चैट वायरल क्यों की गई, यह सवाल भी उठ रहा है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि आखिर मामला क्या है। जिस युवती की फोटो वायरल हो रही है, उसका थाने जाने का मकसद क्या था। इंस्पेक्टर की एक शिकायत पहले भी आ चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed