फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police good work Station House Officer gets three girls admission to school in Agra

UP: थाने पहुंची तीन बच्चियां, इंस्पेक्टर ने किया ऐसा काम; अब हर कोई कर रहा पुलिस की तारीफ

Sun, 19 Jul 2026 12:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 12:41 PM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा में शनिवार को अलग माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों से बैठक ले रहे थाना प्रभारी के पास अचानक तीन बालिकाएं आईं। इंस्पेक्टर अंकल कहते हुए एक बालिका उनकी गोद में बैठ गई।

विज्ञापन
up police good work Station House Officer gets three girls admission to school in Agra
थाने में बच्चियों से बात करते इंस्पेक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाने में पुलिस का एक अलग की चेहरा सामने आया। तीन बच्चियां थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर अंकल कहते हुए थाना प्रभारी से बात करने लगीं। इंस्पेक्टर भी उनसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। इसके पीछे की कहानी जिसको भी पता लगी, वह पुलिस की तारीख करता हुआ दिखा।
विज्ञापन


आगरा के थाना सिकंदरा में शनिवार को अलग माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों से बैठक ले रहे थाना प्रभारी के पास अचानक तीन बालिकाएं आईं। इंस्पेक्टर अंकल कहते हुए एक बालिका उनकी गोद में बैठ गई। इंस्पेक्टर भी उनसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। बाद में पता चला कि बच्चियां पहले दिन स्कूल गई थीं। थाना प्रभारी राजीव त्यागी ने उनका स्कूल में एडमिशन करवाया था और कॉपी-किताबें देकर स्कूल भेजा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही कार्यभार संभाला है। थाने में एक सफाईकर्मी काम करने आता है। साथ में उसकी तीन बेटियां भी आ जाती थीं। थाने में घंटों खेलती रहती थीं। मासूम बच्चियां सभी से घुलमिल गई थीं। उनके सामने एक दिन महिला सिपाही ने बच्चियों से पूछा कि वह स्कूल कब जाती हैं। बच्चियों ने स्कूल नहीं जाने की जानकारी दी। सफाईकर्मी से पूछा तो उसने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर स्कूल नहीं भेजने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्चियां काफी समझदार हैं और कविताएं और पढ़ाई से संबंधित बातें जानती हैं। उनके मन में स्कूल जाने की ललक देखी। इसके बाद उन्होंने तीनों की पढ़ाई का जिम्मा ले लिया। बच्चियां जब तक पढ़ेंगी। वह खर्च वहन करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed