फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police cop shoot by robbers in agra

आगरा में बेखौफ बदमाश, तलाशी लेने पर सिपाही को गोली मारी

Fri, 14 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 14 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
up police cop shoot by robbers in agra
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तीन बजे थाना सदर के सिपाही नावेद आलम को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सिपाही ने एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहे बदमाशों की तलाशी ली थी। तलाशी में तमंचा निकलने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सिपाही ने एक को पकड़ लिया। इस पर सिपाही को गोली मार दी।
विज्ञापन


सिपाही नावेद आलम ताजगंज के नगला मेवाती में किराये पर रहता है। पुलिस ने बताया कि वो दोपहर में आवास की तरफ आ रहा था। ताजनगरी फेस द्वितीय में प्रियांशु फार्म हाउस है। यहां पर मूलचंद की कोल्डड्रिंक की दुकान के सामने बिना नंबर की अपाचे खड़ी थी। यह देख सिपाही रुक गया। 
विज्ञापन


सिपाही ने वहां अपने साथी के साथ खड़े लुटेरे शाहरुख (ताजगंज) को पहचान लिया। उनकी तलाशी लेने लगा। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। इस पर दोनों ने भागने की कोशिश की। मगर, सिपाही भिड़ गया। शाहरुख को पकड़ लिया। उनकी गुत्थमगुत्था होने लगी। शाहरुख ने सिपाही को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के पैर में लगी गोली

पीछे से उसके साथी ने तमंचे से तीन फायर किए। इनमें से दो मिस हो गए, जबकि तीसरी बार गोली सिपाही की दाहिनी जांघ में जा लगी। उसके गिरते ही बदमाश भाग गए। जानकारी पर थाना सदर और ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायल सिपाही को शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि हमलावरों में शाहरुख (शहीद नगर) और वैभव (राजपुर चुंगी) है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शाहरुख ताजगंज से दो बार लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। वैभव का आपराधिक इतिहास चेक किया जा रहा है।

सिपाही के साहस पर डीजीपी का प्रशंसा चिह्न

सिपाही नावेद ने बदमाशों को पकड़ने के लिए साहस का परिचय दिया। यह मामला डीजीपी तक पहुंच गया। इस पर डीजीपी ने सिपाही को रजत प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की है। इस महीने का कॉप ऑफ द मंथ भी सिपाही को चुना गया है। 

बेखौफ हुए बदमाश, दो दिन में चौथी घटना

शहर में दो दिन में चौथी वारदात हुई। बुधवार को दोपहर एक बजे थाना न्यू आगरा के गेट पर अधिवक्ता को गोली मारी गई थी। इसके दो घंटे बाद ताजगंज में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर एक लाख रुपये लूट लिए गए। अभी पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी कि रात 12:30 बजे एडीए के बस चालक की एटीएम केबिन में घुसकर हत्या कर दी गई। 

गुरुवार दोपहर को सिपाही को गोली मार दी गई। सिपाहियों पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। शहर और देहात में कई बार सिपाहियों पर हमले और हत्या हो चुकी हैं। मलपुरा में बदमाश ने दबिश के दौरान सिपाही की हत्या कर दी थी। शमसाबाद में सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed