फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police cop cheating his girlfriend promise for marriage in agra

Agra: फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाया, पांच साल तक प्रेमिका को धोखा देता रहा सिपाही, राज खुलने पर मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Jun 2022 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

आगरा की एक युवती ने अलीगढ़ में तैनात एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सिपाही ने फेसबुक पर दोस्ती कर प्यार का इजहार किया। उससे शादी का वादा किया, लेकिन शादी दूसरी युवती से कर ली। 

विज्ञापन
up police cop cheating his girlfriend promise for marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने आगरा की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार का इजहार किया। शादी का वादा करने लगा। आरोप है कि पांच साल तक धोखे में रखा। शादी की कहने पर टालमटोल करने लगा। एक महीने पहले दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता की शिकायत पर थाना जगदीशपुरा में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नरेश नाम के युवक से हुई। वह फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करने लगा। उसने खुद को सिपाही बताया। वह शाहगंज क्षेत्र में रहता है। दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कर दिया। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोस्ती के बाद सिपाही ने प्यार का इजहार किया। वह शादी की कहने लगा। इस पर युवती ने पिता से बात करने के लिए कहा। सिपाही ने उनसे बात की। 

विज्ञापन

पांच साल से युवती को दे रहा था धोखा 

नरेश ने अपनी बहन की शादी के बाद अपनी शादी करने का वादा किया। दो साल पहले उसकी बहन की शादी हो गई। आरोप है कि अब शादी की कहने पर सिपाही टालमटोल करने लगा। कई बार कहने पर भी तैयार नहीं हुआ, जबकि वह उसे पांच साल से शादी करने का झांसा देकर धोखा दे रहा था। मई में दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़ित युवती ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जाएगा। सिपाही के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विरोध करने पर बदनाम करने की दी धमकी 

युवती ने आरोप लगाया है कि नरेश ने शादी करने के लिए दहेज की मांग की। बाद में परिवारीजनों के तैयार नहीं होने पर कोर्ट मैरिज का आश्वासन दिया। मगर, कोर्ट मैरिज के लिए अपने दस्तावेज नहीं दिए। बाद में शादी कर ली। विरोध करने पर उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed