{"_id":"5e399eb94e5c7b2bfd7f2d54","slug":"up-police-constable-tweet-for-get-leave-to-his-wedding-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो सिपाही ने किया ट्वीट, पुलिस महकमे में मच गई खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो सिपाही ने किया ट्वीट, पुलिस महकमे में मच गई खलबली
Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर ऐसा ट्वीट किया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी से बुलाकर 14 दिन की छुट्टी स्वीकृत कर दी गई है। उसकी जगह दूरे सिपाही को लखनऊ रवाना कर दिया गया है।
झांसी निवासी सिपाही यशवेंद्र सिंह मथुरा के थाना सदर बाजार में हैं। लखनऊ में डिफेंस एक्सपो में सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई। आठ फरवरी को शादी होने का सिपाही ने दुखड़ा रोया, फिर भी सिपाही को 30 जनवरी को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया।
यह किया ट्वीट
सिपाही ने ड्यूटी देते हुए ट्वीट किया कि आठ फरवरी की शादी के लिए छुट्टी तक नहीं मिली। सिपाही के इस ट्वीट ने मथुरा पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। आनन-फानन में लखनऊ डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए भेजे गए सिपाही को वापस बुलाने का फरमान भी जारी कर दिया गया।

Trending Videos
उसकी जगह थाना सदर बाजार के सिपाही विजयपाल को लखनऊ रवाना किया गया है। विजयपाल के पहुंचते ही सिपाही लखनऊ से मथुरा लौटेगा। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सिपाही ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। प्रार्थना पत्र आते ही सिपाही को शादी के लिए 14 दिन की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।
मथुरा से 150 इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही गए हैं लखनऊ
लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के लिए मथुरा से करीब 150 इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी 30 जनवरी को मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना किए गए हैं। नौ जनवरी के बाद ही यह सभी वापस आएंगे। इनमें ही यशवेंद्र सिपाही भी शामिल था। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि सिपाही यशवेंद्र सिंह की जगह विजयपाल को लखनऊ डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी को भेजा है।