फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police constable suspended was drunk at girlfriend house at night, wife had reached from behind

Agra News: धोखेबाज सिपाही सहित दो निलंबित, रात को नशे में था प्रेमिका के घर, पीछे से पहुंच गई थी पत्नी

Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही की पत्नी ने अभी मुकदमा नहीं लिखाया है। 
 

विज्ञापन
up police constable suspended was drunk at girlfriend house at night, wife had reached from behind
girl demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जासूस बनकर पत्नी ने सिपाही पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। दोनों की पिटाई लगाई थी। हंगामा होने पर पुलिस पहुंची थी। सिपाही को थाने लाया गया था। मेडिकल में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं एक और सिपाही निलंबित हुआ है। उस पर एक युवती ने शोषण के आरोप लगाए थे। जांच के बाद कार्रवाई की गई। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

ये है मामला

पुलिस लाइन निवासी विशेष टीम के सिपाही मोहम्मद रियाज को शुक्रवार की रात उसकी पत्नी ने टेढ़ी बगिया स्थित प्रेमिका के घर में पकड़ लिया था। पत्नी को पति की हरकत पर पहले से शक था। वह उस पर नजर रख रही थी। पति रात में घर नहीं आता था। ड्यूटी पर जाने के बहाने बना देता था। पीछा कर पत्नी उसके पास तक पहुंच गए। पत्नी की सूचना पर आई पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लिया था। सिपाही नशे में था। उसका मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई। इस पर सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने जांच की। उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही की पत्नी ने अभी मुकदमा नहीं लिखाया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Ayushi Murder: पिता ने क्यों मारी गोली, मां ने ट्रॉली बैग में रखवाई थी लाश, खौफनाक वारदात की पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर एक और सिपाही पर कार्रवाई

वहीं पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरेंद्र को भी निलंबित किया है। उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पिता का देहांत हो चुका है। दो साल पहले सिपाही वीरेंद्र एक प्रार्थना पत्र की जांच करने उसके घर आया था। वह उससे बात करने लगा। घर भी आता था। एक दिन सिपाही की पत्नी ने आकर हंगामा किया। सिपाही ने अपने शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी। सिपाही उसका शोषण कर रहा था। युवती ने मुकदमा लिखाने से इनकार कर दिया। वह शिकायत ही करना चाहती थी, जिससे उसे सबक मिल सके। जांच के बाद सिपाही वीरेंद्र को भी निलंबित किया है। वीरेंद्र पूर्व न्यू आगरा थाने से लाइन हाजिर हुआ था। थाने का कारखास था। वर्तमान में पुलिस लाइन में विशेष ट्रेनिंग कर रहा था। दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed