{"_id":"66c7414494586ecf420a6220","slug":"up-police-constable-exam-additional-buses-installed-in-agra-for-police-recruitment-exam-travel-will-be-free-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable Exam: आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लगाई गईं 223 अतिरिक्त बसें, मुफ्त में होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Constable Exam: आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लगाई गईं 223 अतिरिक्त बसें, मुफ्त में होगा सफर
Thu, 22 Aug 2024 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:16 PM IST
सार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। इसके लिए 223 अतरिक्त बसें लगाई गई हैं। ये बसें अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से चलेंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर कराने के बाद अब परिवहन निगम पुलिस आरक्षी परीक्षा देने वालों को फ्री में यात्रा कराएगा। इसके लिए निगम ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शुक्रवार से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 24 हजार के करीब परीक्षार्थी विभिन्न जनपदों से आएंगे। इन्हें आगरा लाने की जिम्मेदारी परिवहन निगम को निभानी है। इसके लिए 223 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा के लिए सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, फोरमैन, केंद्र प्रभारियों को बैठक में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 23 से 25 अगस्त और 30 से 31 अगस्त तक बसों में परीक्षार्थी मुफ्त में सफर करेंगे। आरक्षी परीक्षा के लिए फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, इटावा एवं कानपुर जिले से युवा आएंगे। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए तीनों बस अड्डों से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपनी टीम के साथ तैनात रहेंगे। बैठक में सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, एआरएम राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, आरएस चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।