फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police constable detah in agra dead body found on Foot Overbridge

UP: फुट ओवरब्रिज पर मिला सिपाही का अर्धनग्न शव, पास में पड़ी थी ऐसी चीज...पुलिस रह गई हैरान

Sat, 27 Sep 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल्ली हाईवे पर सिपाही की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 

विज्ञापन
UP Police constable detah in agra dead body found on Foot Overbridge
फुट ओवरब्रिज पर मिला सिपाही का अर्धनग्न शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-मथुरा हाईवे पर कैलाश मोड़ के समीप फुट ओवरब्रिज पर निलंबित सिपाही विवेक(32) का अर्धनग्न शव मिला। पुलिस को शव के पास चूहे मारने की दवा के पैकेट पड़े मिले। उसे आत्महत्या करने का शक है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए।
विज्ञापन


विवेक जनपद बुलंदशहर में शिकारपुर के सुदापुर पूठा गांव निवासी थे। परिवार में पत्नी गुंजन, पांच वर्षीय बेटी, एक बहन पूजा और भाई हैं। मां की मौत हो चुकी है। विवेक 2015 बैच के सिपाही थे। पिछले साल आगरा के पिनाहट थाने में उनकी तैनाती हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विवेक 2 जुलाई 2024 को छुट्टी लेकर घर गए थे। 7 जुलाई को वापस आना था लेकिन छुट्टी खत्म होने के बाद वह लौटे नहीं। थाने से जून में एक सिपाही विवेक के घर गया। नोटिस तामील कराया। इसके बाद लगातार लापरवाही बरतने, बिना बताए गैरहाजिर रहने पर 28 जून 2025 को उन्हें निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 9 बजे लोगों ने कैलाश मोड़ के पास हाईवे के फुट ओवरब्रिज पर शव पड़ा देखा। उनकी टीशर्ट थोड़ी दूरी पर पड़ी थी। शव के पास में चूहे मारने की दवा के 6 पैकेट पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान पत्र से शिनाख्त हुई। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। परिजन को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। सिपाही के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


पुलिस कर रही जांच
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सिपाही निलंबित चल रहा था। उसके शव के पास चूहे मारने की दवा के पैकेट मिले है। जिनमें से एक फटा हुआ था। आशंका है उसने आत्महत्या की है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed