{"_id":"5d8a016a8ebc3e93d56cc1cb","slug":"up-police-constable-dead-in-accident-max-crush-bike-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः बहन के घर से लौट रहा था सिपाही, तेज रफ्तार मैक्स के रौंदने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः बहन के घर से लौट रहा था सिपाही, तेज रफ्तार मैक्स के रौंदने से मौत
Wed, 25 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
रोहित सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए दाहसंस्कार कर दिया है।
फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम उंदेरा के समीप हादसा घटित हुआ। मंगलवार दोपहर को थाना अछनेरा के गांव अरदाया निवासी रोहित सिंह पुत्र बलवीर सिंह अपनी बहन के घर सीकरी गए थे।
रोहित उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। रोहित के साथ कपिल और वीरेंद्र भी थे। गांव वरनावई से जब सभी बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान कागारौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।

Trending Videos
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल रोहित सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित की मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया।