फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police constable dead body found hanging in etah dehat Kotwali

एटा: कोतवाली देहात में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Apr 2022 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 10:24 AM IST
सार

सिपाही हापुड़ जनपद का रहने वाला था। वह दो सिपाहियों के साथ कोतवाली परिसर में ही बने क्वार्टर में रहता था। देर रात जब उसके साथी वापस आए तो मामले की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
up police constable dead body found hanging in etah dehat Kotwali
मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कोतवाली देहात परिसर में बृहस्पतिवार की रात सिपाही संदीप का शव फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी उस समय हुई, जब साथ रहने वाले अन्य दो सिपाही आज सुबह ड्यूटी करके कोतवाली परिसर में ही बने क्वार्टर में पहुंचे। संदीप की ये हालत देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


हापुड़ जनपद के अंतर्गत थाना इंद्रगड़ी निवासी संदीप की भर्ती 2021 में हुई थी।  जनवरी 2022 में एटा की कोतवाली देहात में उसकी तैनाती हुई। वह दो सिपाहियों के साथ कोतवाली परिसर में ही बने क्वार्टर में रहता था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बृहस्पतिवार रात इसके दोनों साथी सिपाही ड्यूटी पर चले गए, वह कमरे में अकेला था। देर रात क्या हुआ इसकी किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की छानबीन की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या करने का लग रहा है,  लेकिन इसा क्या कारण रहा, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी सिपाही के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed