Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Constable Accused of Locking Wife in Room and Keeping Her Hungry Over Dowry Demand

यूपी पुलिस के सिपाही की करतूत: पत्नी को कमरे में किया कैद, खाना-पीना भी करा दिया बंद; वजह सुन रह जाएंगे हैरान

Sat, 07 Nov 2026 08:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 08:14 AM IST
सार

आगरा में यूपी पुलिस के सिपाही और उसके परिजनों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखने का आरोप लगा है।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Accused of Locking Wife in Room and Keeping Her Hungry Over Dowry Demand
महिला और सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस विभाग में सिपाही पति और उसके परिजन पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही विवाहिता को कमरे में भूखा-प्यासा बंद कर दिया गया। तीसरे माह पति उसे जबरन मायके छोड़ गया। ट्रांस यमुना थाने में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

श्रीराम धाम कॉलोनी, चंदन नगर निवासी सोनम कुशवाह ने बताया कि उनकी शादी 10 मार्च को तेज प्रकाश पुत्र हरिमोहन निवासी पीपल खेड़ा, सैंया के साथ हुई थी। पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद पति तेज प्रकाश, सास मुन्नी देवी, ससुर हरिमोहन और देवर-ननद समेत अन्य परिजन कम दहेज का ताना देकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
 
विज्ञापन

विरोध पर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। 29 अप्रैल को सास ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पति उसे मायके के बाहर छोड़कर चला गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed