{"_id":"61810fd587ea317d454f045a","slug":"up-panchayat-sahayak-recruitment-completed-in-525-gram-panchayats-of-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी की 525 ग्राम पंचायतों में पूरी हुई सहायक भर्ती, अनुबंध लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी की 525 ग्राम पंचायतों में पूरी हुई सहायक भर्ती, अनुबंध लटका
Tue, 02 Nov 2021 03:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 03:45 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में पंचायत सहायकों की भर्ती का काम पांच सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में पूर्ण हो चुका है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान से अब तक पंचायत सहायकों का अनुबंध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की जानी है। इसमें से अब तक तीन सूचियों में 525 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। चयनित पंचायत सहायकों का अनुबंध ग्राम प्रधानों से कराया जाना है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को आदेशित किया था।
विज्ञापन
एक पखवाड़े से अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक तीन सौ से अधिक पंचायत सहायकों का अनुबंध नहीं हो सका है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधानों द्वारा अनुबंध नहीं कराए जा रहे हैं, क्योंकि वे पहले ही पंचायत सहायक के पद पर मनमाफिक चयन न होने पर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये हैं आंकड़े
-549 हैं जिले में कुल ग्राम पंचायतें
-525 में पंचायत सहायक का चयन
-24 ग्राम पंचायतों में लंबित है प्रक्रिया
-200 पंचायतों में नहीं हुआ अनुबंध
डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि सभी पंचायत सहायकों का अनुबंध प्रधानों से कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को आदेशित किया गया है। अनुबंध क्यों नहीं हो पा रहे हैं, इस बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन