फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Elections 2021: Only On Prasatavak Will Enter With Candidate For Nomination

मैनपुरी पंचायत चुनाव: नामांकन की उल्टी गिनती शुरू, जानिए क्या रहेगी व्यवस्था

Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
सार

  • नामांकन के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी
  • प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जाएगा

विज्ञापन
Up Panchayat Elections 2021: Only On Prasatavak Will Enter With Candidate For Nomination
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सात अप्रैल से जिले के नौ ब्लॉकों और कलक्ट्रेट पर नामांकन शुरू होगा है। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। नामांकन के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी। केवल नामांकन के लिए प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सात और आठ अप्रैल को जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन होगा। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित ब्लॉक में नामांकन होगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट पर नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा को देखते हुए सभी ब्लॉकों पर बैरीकेडिंग कराई जाएगी। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर क्षेत्र में कोई भी प्रचार वाहन या समर्थकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नामांकन काउंटर या कक्ष तक केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति मिलेगी। वहीं कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए आने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों को मुख्य गेट तक ही ले जा सकेंगे। निजी सुरक्षाकर्मियों को भी नामांकन स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी नामांकन स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


प्रत्याशी या प्रस्तावक ही कर सकेंगे नाम वापसी
सात और आठ अप्रैल को नामांकन के बाद दो दिन में उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद 11 अप्रैल को नामांकन वापस लेने के लिए मौका दिया जाएगा। अपराह्न तीन बजे तक ही नाम वापसी की जा सकेगी। नाम वापसी के लिए प्रत्याशी या प्रस्तावक को रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पेश होना होगा। इसके बाद ही नाम वापसी की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अप्रैल से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही नामांकन स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें। - ईशा प्रिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed