फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav news: 235 posts of gran pradhan reserved for women in Agra

यूपी पंचायत चुनाव : आगरा में प्रधानों के 235 पद महिलाओं के लिए आरक्षित, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 22 Mar 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 12:26 AM IST
सार

  •  690 प्रधान, 15 क्षेत्र प्रमुख व 54 जिला पंचायतों का नया आरक्षण जारी
  • 23 मार्च तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 25 को निस्तारण और 26 को जारी होगी अंतिम आरक्षण सूची

विज्ञापन
up panchayat chunav news: 235 posts of gran pradhan reserved for women in Agra
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

विस्तार

आगरा में पंचायत चुनावों के लिए जिले में 690 ग्राम प्रधान, 15 क्षेत्र प्रमुख और 51 जिला पंचायत वार्डों के लिए नए आरक्षण का आवंटन रविवार को कार्यवाहक जिला मजिस्ट्रेट जे रीभा ने किया है। प्रधानों के 235, क्षेत्र प्रमुख के पांच और जिला पंचायत सदस्य के 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनंतिम आरक्षण की सूची विकास भवन और ब्लाकों पर चस्पा की गई है। 

विज्ञापन


मार्च में दूसरी बार आरक्षण सूची जारी की गई है। इससे पहले 2 मार्च को जारी आरक्षण उच्च न्यायालय ने निरस्त किया था। 2015 मूल वर्ष के आधार पर रविवार को दोबारा नया आरक्षण चार्ट प्रशासन ने जारी किया है। इस आरक्षण पर 23 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी करेगी। 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी।
विज्ञापन


आगरा में प्रधान पदों की सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी वर्तमान प्रधानों के अरमानों पर फिरा पानी
नए आरक्षण आवंटन में 90 फीसदी वर्तमान ग्राम प्रधानों के आरक्षण पर पानी फिर गया है। जो पंचायत पहले आरक्षित नहीं थी उन्हें अब पहली बार आरक्षित किया गया है। आरक्षण में महिलाओं को वरीयता मिली है। वर्तमान प्रधानों के पद नए आरक्षण में महिलाओं, एससी व ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने से उन्हें चुनाव मैदान से बाहर होना पड़ेगा। 690 में 650 से अधिक पंचायतें ऐसी हैं जहां वर्तमान प्रधान नए आरक्षण के मुताबिक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 

15 क्षेत्र पंचायतों में पांच महिलाएं
बिचपुरी : अनुसूचित वर्ग महिला
एत्मादपुर : अनुसूचित वर्ग
फतेहपुर सीकरी : पिछड़ा वर्ग महिला
अछनेरा : महिला
जैतपुरकला : पिछड़ा वर्ग
फतेहाबाद : पिछड़ा वर्ग महिला 
शमसाबाद : महिला 
बरौली अहीर : पिछड़ा वर्ग
अकोला : अनुसूचित वर्ग
खंदौली : अनारक्षित
बाह : अनारक्षित 
खेरागढ़ : अनारक्षित
पिनाहट : अनारक्षित
सैंया : अनारक्षित 
जगनेर : अनारक्षित

आगरा में जिला पंचायत  की सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक

कुल 690 प्रधान
- महिलाएं 112 पद
- अनुसूचित वर्ग 154 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग 182 पद 
- अनारक्षित 242 पद

51 जिला पंचायत वार्ड
- पिछड़ा वर्ग 13 वार्ड
- अनुसूचित वर्ग 11 वार्ड
- महिला 8 वार्ड
- अनारक्षित 19 वार्ड

15 ब्लॉक प्रमुख
- अनुसूचित वर्ग 3 पद
- पिछड़ा वर्ग 4 पद
- महिला 2 पद
- अनारक्षित 6 पद

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगी महिला 
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। तीसरी बार यह पद महिला को मिला है। चौथी बार जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर महिला बैठेगी। नए आरक्षण में महिला के लिए पद आवंटित होने से इस बार जिला पंचायत चुनाव में रोचक मुकाबला हो सकता है। पूर्व में आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रेमकुमारी परमार, प्रेमवती सुमन, कुशल यादव जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed