{"_id":"607bbf518ebc3ed8347eec43","slug":"up-panchayat-chunav-98-polling-stations-is-susceptible-plus-in-mainpuri-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मैनपुरी जिले में 98 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, यहां रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मैनपुरी जिले में 98 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, यहां रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sun, 18 Apr 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:40 AM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के 2085 बूथों पर मतदान होना है। इनमें 143 अतिसंवेदनशील, 78 मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में हैं। 98 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
कार्यालय जिला पंचायत मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को 2085 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 98 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। 143 अन्य मतदान केंद्रों को भी अतिसंवेदनशील बताया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव के लिए 982 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए 2085 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी और पुलिस विभाग ने तैयार की है।
विज्ञापन
इसमें पूर्व चुनावों में हुए विवाद और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता का निर्धारण किया गया है। संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के नौ ब्लॉकों में कुल 98 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस घोषित किया है।
विज्ञापन
ये वे केंद्र हैं जहां विवाद या गड़बड़ी होने की आशंका सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरी श्रेणी में अति संवेदनशील केंद्र रखे गए हैं। जिले में इनकी संख्या 143 है। इसके अलावा 78 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में भी रखा गया है। अन्य 663 मतदान केंद्र सामान्य की श्रेणी में हैं।
Trending Videos
संवेदनशील केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
ऐसे सभी मतदान केंद्र जो संवेदनशीलता की श्रेणी में रखे गए हैं, वहां चुनाव आयोग द्वारा वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए गए हैं। मतदान शुरू होने से लेकर खत्म होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संभव हुआ तो अति संवेदनशील प्लस के मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जाएगी।
ब्लॉकवार संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या
ब्लॉक का नाम अतिसंवेदनशील प्लस अति संवेदनशील संवेदनशील
मैनपुरी 12 12 03
घिरोर 10 15 61
किशनी 06 17 0
कुरावली 09 15 0
बेवर 15 21 0
सुल्तानगंज 15 20 0
जागीर 09 12 0
करहल 13 17 05
बरनाहल 09 14 09
योग 98 143 78
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सभी संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए सभी रोजगार सेवकों को वीडियोग्राफी के लिए तैनात किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होगा।
यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में मतपेटी लूट का वीडियो वायरल, जिले के दो बूथों का मतदान निरस्त