फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: tight security in Mainpuri district during voting

यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी जिले में कल मतदान, 7139 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Sun, 18 Apr 2021 11:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 11:06 AM IST
सार

पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर जिले की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां 33 बैरियर 32 पिकेट स्थापित किए गए हैं। 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: tight security in Mainpuri district during voting
चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिसकर्मियों को दिए गए दिशा-निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल (सोमवार) को मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। सुरक्षा की कमान 7139 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे। 

विज्ञापन


जिले में कुल 982 मतदान केंद्र और 2085 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस और होमगार्ड के साथ ही पीएसी जवान तैनात रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आमजन से भी अपील की गई है कि वह अराजकतत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर बने 33 बैरियर
मतदान को लेकर जिले की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां 33 बैरियर 32 पिकेट स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक बैरियर और पिकेट पर एक एसआई, एक मुख्य आरक्षी, एक आरक्षी और छह सहायक पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरियरों पर पुलिस बल मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से ही चेकिंग करेंगे तथा मतदान समाप्ति के बाद रात आठ बजे तक चेकिंग करते रहेंगे। 

किस-किस की लगी है ड्यूटी 
41 इंस्पेक्टर 
242 उप निरीक्षक
491 हेड कांस्टेबल 
2481 कांस्टेबल 
64 महिला कांस्टेबल 
792 रिक्रूट आरक्षी
2746 होमगार्ड
80 पीआरडी 
02 कंपनी पीएसी 

98 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील प्लस में

जिले में पंचायत चुनाव के लिए 982 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए 2085 मतदेय स्थल  बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी और पुलिस विभाग ने तैयार की है। 

इसमें पूर्व चुनावों में हुए विवाद और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता का निर्धारण किया गया है। संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के नौ ब्लॉकों में कुल 98 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया है। 

सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सभी संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए सभी रोजगार सेवकों को वीडियोग्राफी के लिए तैनात किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होगा। 



पंचायत चुनाव: मैनपुरी जिले में 98 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, यहां रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed