{"_id":"606ea744707b8d23c94d2f0d","slug":"up-panchayat-chunav-2021-six-and-a-half-thousand-candidates-elected-unopposed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: इस जिले में 'बिना लड़े' ही जीत गए दो प्रधान समेत 6526 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election 2021: इस जिले में 'बिना लड़े' ही जीत गए दो प्रधान समेत 6526 उम्मीदवार
Thu, 08 Apr 2021 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:32 PM IST
सार
- 2410 पदों के लिए 10873 उम्मीदवारों का फैसला 15 अप्रैल को मतपत्रों से होगा
- ग्राम पंचायत सदस्य के 2242 पद रह गए रिक्त, नहीं मिले चुनाव के लिए लड़ाके
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: कलक्ट्रेट में चुनाव चिन्ह के लिए लगी प्रत्याशियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले ही यहां करीब साढ़े छह हजार उम्मीदवार बिना लड़े जीत गए हैं। इनके खिलाफ खड़े उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके कारण चुनाव मैदान में अकेले बचे इन उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। इनमें दो प्रधान भी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
जिले में मतदान से पहले दो प्रधान और 83 बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) समेत 6526 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। अब पंचायत चुनाव के 2410 पदों के लिए 10873 उम्मीदवार रह गए हैं। इनकी किस्मत का फैसला 15 अप्रैल को मतपत्रों से होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 2242 पद खाली रह गए। इन पदों के लिए किसी ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
नाम वापसी के दिन बुधवार को कलक्ट्रेट में 68 जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ दिया। इन्होंने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। तीन नामांकन मंगलवार को निरस्त हुए थे। नाम वापसी के बाद 51 पदों के लिए 587 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए हैं। उधर, नामांकन के बाद शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य
1257- कुल पदों की संख्या
831- उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
83- निर्विरोध चुने गए
1174- पदों के लिए होगा मतदान
4811- अब उम्मीदवार
प्रधान
690- कुल पदों की संख्या
1608- लोगों ने नाम वापस लिया
02- निर्विरोध चुने गए
688- पदों पर होगा मतदान
4431- उम्मीदवार मैदान में
ग्राम पंचायत सदस्य
9180- कुल पदों की संख्या
206- लोगों ने नाम वापस लिया
6441- उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
497- पदों के लिए होगा मतदान
1044- उम्मीदवार मैदान में
जिला पंचायत सदस्य
51- कुल पद
68- लोगों ने लिया नाम वापस
51- पदों के लिए होगा मतदान
587- उम्मीदवार मैदान
1257- कुल पदों की संख्या
831- उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
83- निर्विरोध चुने गए
1174- पदों के लिए होगा मतदान
4811- अब उम्मीदवार
प्रधान
690- कुल पदों की संख्या
1608- लोगों ने नाम वापस लिया
02- निर्विरोध चुने गए
688- पदों पर होगा मतदान
4431- उम्मीदवार मैदान में
ग्राम पंचायत सदस्य
9180- कुल पदों की संख्या
206- लोगों ने नाम वापस लिया
6441- उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
497- पदों के लिए होगा मतदान
1044- उम्मीदवार मैदान में
जिला पंचायत सदस्य
51- कुल पद
68- लोगों ने लिया नाम वापस
51- पदों के लिए होगा मतदान
587- उम्मीदवार मैदान