{"_id":"603e030c5cf7176ba6803071","slug":"up-panchayat-chunav-2021-caste-wise-reservation-for-gram-pradhan-list-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: आगरा में आरक्षण की अंतिम सूची जारी, देखिए क्या है पूरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: आगरा में आरक्षण की अंतिम सूची जारी, देखिए क्या है पूरी व्यवस्था
Tue, 02 Mar 2021 02:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021: पंचायत चुनाव की सूची देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इस पर चार से आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 17 को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रधान पद के लिए आरक्षण की व्यवस्था
प्रधान पद के 690 पद में से 154 एससी, 182 ओबीसी, 57 एससी महिला, 66 ओबीसी महिला, 112 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। 354 अनारक्षित रखे गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण
ब्लॉक प्रमुख के 15 पद में से 3 एससी, 4 ओबीसी, 5 महिला के लिए आरक्षित हैं। 3 अनारक्षित हैं। जिला पंचायत सदस्य के 50 पद में से 17 महिला, एससी 06 एससी, 08 ओबीसी और 19 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
अब 19.96 लाख मतदाता 690 ग्राम पंचायतों में मतदान करेंगे
आगरा जनपद की 690 ग्राम पंचायत में कुल 19.96 लाख मतदाता हैं। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में 19.07 लाख मतदाता थे। पांच साल में कुल 89 हजार मतदाता बढ़ गए। पिछले माह मतदाता पुनर्रीक्षण के बाद कुल 20.21 लाख मतदाता बने थे। करीब 25 हजार मतदाता नए परसीमन में पांच गांव बाहर होने व आपत्तियों के निस्तारण के बाद कम हो गए। अब 19.96 लाख मतदाता 690 ग्राम पंचायतों में मतदान करेंगे।
पांच गांवों में नहीं चुने जाएंगे प्रधान
आगरा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान पांच गांवों में प्रधान नहीं चुने जाएंगे। बरौली अहीर के चार और बिचपुरी ब्लॉक का एक गांव पूर्ण रूप से नए परिसीमन में पंचायतों की सूची से बाहर हो गए हैं। दो गांवों आंशिक रूप से बाहर हुए हैं। इस बार 690 पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान होगा।
ये गांव हुए बाहर
नए परिसीमन के चलते पंचायत चुनाव से बरौली अहीर ब्लॉक में चमरौली, कहरई, कलाल खेड़िया और तोरा पूर्ण रूप से और बिचपुरी ब्लॉक में दहतोरा पूर्ण एवं कलवारी और बाईंपुर आंशिक रूप से बाहर हुए हैं।