फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: candidates filed nomination for Panchayat elections in Agra

पंचायत चुनाव: आगरा में जिला पंचायत सदस्य पदों पर 325 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Sun, 04 Apr 2021 10:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 10:42 AM IST
सार

  • प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों का रात 12 बजे तक संकलित होती रहा नामांकन का ब्योरा
  • प्रधान पद पर 3673 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2977 ने किया नामांकन

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: candidates filed nomination for Panchayat elections in Agra
सांसद राजकुमार चाहर के साथ जिला पंचायत सदस्य का नामांकन करने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन रात नौ बजे तक पर्चा भरने वालों की कलक्ट्रेट से लेकर ब्लॉक कार्यालयों तक लाइन लगी रही। 6 बजे तक जो लोग नामांकन कक्ष में दाखिल हुए उनके पर्चे रात तक भरे जा सके। कलक्ट्रेट में 51 वार्डों से शनिवार को 325 जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन का ब्योरा रात 12 बजे तक संकलित होता रहा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट पर जिला पंचायत सदस्यों के पर्चे भरे गए, जबकि 15 ब्लॉक कार्यालयों पर प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह 8 बजे से प्रत्याशियों का पहुंचना शुरू हो गया। शाम 6 बजे तक पर्चा भरने का समय था, लेकिन प्रत्याशियों की अत्यधिक संख्या के कारण देर रात 9 बजे तक नामांकन कार्य चलता रहा। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सदस्य जिला पंचायत के 325 नामांकन हुए हैं। ब्लॉक से नामांकन का पूर्ण ब्योरा रात 12 बजे तक संकलित हो सका है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 991 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 690 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 3673 उम्मीदवारों ने 15 ब्लॉक कार्यालयों पर पर्चा भरा। यहीं 1257 सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 2977 नामांकन हुए। सदस्य ग्राम पंचायत के 9180 पदों के लिए पहले दिन 604 प्रत्याशी ही नामांकन के लिए आए। 

1- प्रधान ग्राम पंचायत- 3673
- 2486 आरक्षित, 1205 अनारक्षित, 1316 महिलाएं

2. सदस्य जिला पंचायत -325
167 आरक्षित, 158 अनारक्षित, 130 महिलाएं

3.सदस्य क्षेत्र पंचायत- 2977
1830 आरक्षित, 1147 आरक्षित, 1042 महिलाएं

4. सदस्य ग्राम पंचायत 604
355 आरक्षित, 249 अनारक्षित, 146 महिलाएं

पहले दिन पांच ब्लॉक में महिलाओं का नामांकन में शतक
- फतेहाबाद- 70 पद, 420 नामांकन, 166 महिलाएं
- शमसाबाद - 59 पद, 339 नामांकन, 150 महिलाएं
- जैतपुर कला - 45 पद, 265 नामांकन, 119 महिलाएं
-  एत्मादपुर- 47 पद- 299 नामांकन, 103 महिलाएं
- बाह - 50 पद, 265 नामांकन, 103 महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed