{"_id":"60671bcd8ebc3e590f3cf32e","slug":"up-panchayat-chunav-2021-bjp-releases-list-of-candidates-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: भाजपा ने आगरा जिले में घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: भाजपा ने आगरा जिले में घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, यहां देखें पूरी सूची
Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगरा जिले में जिला पंचायत चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। प्रत्याशियों की सूची में भाजपा के वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल का नाम नहीं है। भाजपा ने पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को भी प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बबीता चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की रिश्तेदार पूजा भदौरिया, डॉ. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू मंजू भदौरिया, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधू सीमा चौधरी, भाजपा नेता उमेश सैंथिया की पत्नी सुमन सैंथिया को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यहां देखें भाजपा प्रत्याशियों की सूची
ये दल भी घोषित कर चुके हैं प्रत्याशी
भाजपा से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी हैं। बसपा ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं आप ने 27 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने 13 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। कांग्रेस ने मतदान की तारीख पर भी आपत्ति जताई है। बता दें कि आगरा में 15 अप्रैल को मतदान होना है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस अवसर यहां भीमनगरी का आयोजन होता है।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू का कहना है कि आगरा में उत्तर भारत के विभिन्न जिलों से यहां होने वाले आंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेने लोग आते हैं। इसके अगले तीन दिन भीमनगरी में शामिल होते हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग 15 अप्रैल को होने वाले मतदान से वंचित रह जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदान की तारीख को संशोधित करने की मांग की गई है।