फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: Bjp Give Ticket To Mulayam Singh Relative Sandhya Yadav

UP Panchayat Election 2021: मुलायम सिंह की भतीजी को भाजपा ने दिया टिकट, देखिए मैनपुरी की सूची

Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: Bjp Give Ticket To Mulayam Singh Relative Sandhya Yadav
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मैनपुरी में भाजपा ने संध्या यादव को दिया टिकट - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन से ठीक पहले भाजपा ने मंगलवार देर शाम जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी में तीस जिला पंचायत वार्डों के लिए सदस्य पद का चुनाव किया जाना है। मंगलवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने संध्या यादव को वार्ड नंबर 18 घिरोर तृतीय से संध्या यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड नंबर एक किशनी प्रथम से बलवीर धनगर को, वार्ड नंबर दो किशनी द्वितीय से अनुपम बौद्ध को, वार्ड नंबर तीन किशनी तृतीय से कमलेश कठेरिया को, वार्ड नंबर चार किशनी चतुर्थ से योगेंद्र प्रताप जीतू को टिकट दिया है। वार्ड नंबर पांच बेवर प्रथम से अनिषा चौहान, वार्ड नंबर छह बेवर द्वितीय से नीतू जाटव, वार्ड नंबर सात बेवर तृतीय से कल्पना कठेरिया और वार्ड नंबर आठ बेवर चतुर्थ से कुमुसलता राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ सुल्तानगंज प्रथम से सपना वर्मा, वार्ड नंबर दस सुल्तानगंज द्वितीय से योगेंद्र राजपूत, वार्ड नंबर 11 सुल्तानगंज तृतीय से जितेंद्र राजपूत, वार्ड नंबर 12 सुल्तानगंज चतुर्थ से सुनील राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड नंबर 13 कुरावली प्रथम से आशाराम, वार्ड नंबर 14 कुरावली द्वितीय से कौशल किशोर राजपूत, वार्ड नंबर 15 कुरावली तृतीय से कुसुम यादव प्रत्याशी बनाया गया है।

वार्ड नंबर 16 घिरोर प्रथम विद्याराम यादव, वार्ड 17 घिरोर द्वितीय से अर्चना भदौरिया, वार्ड 18 घिरोर तृतीय से संध्या यादव, वार्ड 19 घिरोर चतुर्थ से शैलेंद्र चौहान, वार्ड बीस बरनाहल प्रथम से कुंती यादव, वार्ड 21 बरनाहल द्वितीय से राजवती शाक्य, वार्ड 22 बरनाहल तृतीय से रेनू शाक्य, वार्ड 23 करहल प्रथम से रमाकांत दुबे, वार्ड 24 करहल द्वितीय से रविंद्र प्रताप सिंह, वार्ड 25 करहल तृतीय से सीमा चौहान, वार्ड 26 जागीर प्रथम से सारिका चौहान, वार्ड 27 जागीर द्वितीय से प्रेमलता राजपूत, वार्ड 28 मैनपुरी प्रथम से मनोज यादव, वार्ड 29 मैनपुरी द्वितीय से सरोज यादव, वार्ड 30 मैनपुरी तृतीय से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदन चौहान की पत्नी सुमन चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed