पंचायत चुनाव 2021: 'शस्त्रधारक जमा कराएं अपने शस्त्र, अराजकतत्वों पर होगी कार्रवाई'
- मैनपुरी के डीएम ने कहा- शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आमजन भी प्रशासन से सहयोग करे। गड़बड़ी करने वालों कि संबंधित थाने में या फिर अफसरों से शिकायत करें। उन्होंने कहा कि शस्त्रधारक अपने लाइसेंस जमा करने शुरू कर दें। ऐसा करने से वह आरोप प्रत्यारोपों से बचे रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आरक्षण को लेकर आने वाली शिकायतों पर प्रशासन गंभीरता से विचार कर रहा है। इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। संपूर्ण समाधान दिवस के संबंध में उन्होंने किए गए बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नई और पुरानी शिकायतों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत आठ मार्च को नुमाइश पंडाल में कार्यक्रम होगा। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एसडीएम और उनकी टीम को दी बधाई
एसडीएम ऋषिराज और एनआईसी की ओर से एम निरीक्षण एप को बनाया गया है। यह एप लेखपालों की निगरानी करेगी। डीएम ने एसडीएम और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मैनपुरी में बनाई गई एप एक दिन पूरे प्रदेश में लागू होगी।
डूब क्षेत्र में निर्माण करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम ऋषिराज ने बताया कि डूब क्षेत्र में निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 133 निर्माण और प्रॉपर्टी डीलर चिह्नित किए गए हैं। दो स्कूल और एक मैरिजहोम को ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस की मियाद पूरी होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।