फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP News villagers beaten the police in mathura

महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने की पुलिस की पिटाई, थाने ले गए तो सामने आई यह सच्चाई

Tue, 24 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP News villagers beaten the police in mathura
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो
मथुरा के बरसाना से डेढ़ माह पहले लापता हुई विवाहिता को राजस्थान से बरामद करके लाई पुलिस को ग्रामीणों ने धुन डाला। दरअसल, विवाहिता ने रास्ते में कार से बाहर निकलकर अपने अपहरण का शोर मचा दिया था। बस फिर क्या था, महिला की बचाओ-बचाओ आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कार को रोक लिया और एसआई व अन्य पुलिस वालों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पकड़कर थाने भी ले गए। थाने में पुलिसवालों ने अपना परिचय भी दिया लेकिन ग्रामीण काफी देर तक नहीं माने। बाद में एसपी क्राइम व आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा, तो ग्रामीण मामला समझे और लौट गए। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे।
विज्ञापन


थाना बरसाना के एक गांव से डेढ़ माह पहले विवाहिता अपने प्रेमी सीताराम निवासी भावली थाना नगर, भरतपुर संग चली गई थी। इसका पता चलने पर महिला के पति ने थाना बरसाना में सात सितंबर 2019 को सीताराम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सादा वर्दी में थे पुलिसकर्मी

रविवार को मिली सूचना पर थाना बरसाना के एसआई अमित कुमार पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में प्राइवेट कार से महिला की तलाश में राजस्थान के एक गांव में पहुंच गए। उन्होंने महिला को बरामद भी कर लिया। जब गाड़ी मगोर्रा के समीप पहुंची तो महिला ने पुलिस वालों से गाड़ी रोकने की गुहार लगाई। 

पुलिस वालों ने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद महिला ने गाड़ी से बाहर निकलकर बचाओ-बचाओ का शोर मचाना शुरू दिया। लोगों की मानें तो महिला चिल्ला रही थी कि वो लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। यह सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होंने पुलिस वालों को पीट दिया। इसके बाद सभी पुलिसवालों को थाने ले गए। 

थाने में एसआई अमित कुमार ने अपना परिचय मगोर्रा पुलिस को दिया, लेकिन ग्रामीण थाने से नहीं हटे। मामले की सूचना पर एसपी क्राइम राधेश्याम राय और आसपास का फोर्स मगोर्रा पहुंच गया। तब जाकर ग्रामीणों को स्थिति पता चली और वो लौट गए। उधर, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ऐसी किसी भी घटना होने से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed