फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up news Big Road Accident in Mathura Two buses collided mahakumbh 2025

Mathura Accident: दो डबल डेकर बस आपस में भिड़ीं, दो की मौत; कइयों को घायल होने की सूचना

Tue, 11 Feb 2025 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

Mathura Road Accident News: महाकुंभ से दिल्ली आ रही बस हुई सड़क हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा मथुरा के राया में हुआ। बताया जा रहा है कि दो डबल डेकर बसें आपस में भिड़ गईं थीं।

विज्ञापन
up news Big Road Accident in Mathura Two buses collided mahakumbh 2025
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bus Accident In Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए, जबकि दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पर अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन







थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 103 पर डबल डेकर बस खड़ी हुई थी। बस के ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


पीछे से आई डबल डेकर बस के चालक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उत्तर नगर निवासी 70 वर्षीय परमानंद जोशी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बस प्रयागराज से कुंभ स्नान कराकर नोएडा लौट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि अस्पताल में कुल 10 लोग उपचार के लिए आए हैं। घायलों में चार महिला, दो पुरुष, दो बच्चे और मृतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed