फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Mlc Result 2020: Bjp Manvendra Pratap Singh Leads In Agra

Up Mlc Election Result 2020: जानिए किसने बनाई आगरा स्नातक सीट पर बढ़त

Sat, 05 Dec 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Up Mlc Result 2020: Bjp Manvendra Pratap Singh Leads In Agra
भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
स्नातक विधान परिषद की आगरा खंड सीट पर प्रथम वरीयता मतों की 9वें चरण की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. असीम यादव पर 4969 वोटों की बढ़त बना ली है। हालांकि आठवें चरण में यह 3818 वोटों की थी। तीसरे स्थान पर निर्दलीय हरिकिशोर तिवारी चल रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा को कुल 37927 मत मिले हैं। सपा को 32958 मत मिले हैं। निर्दलीय हरि किशोर तिवारी प्रथम वरीयता की मतगणना में पिछड़ गए हैं। अभी किसी प्रत्याशी की हार जीत का फैसला नहीं हो सका है। दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद विजयी प्रत्याशी का फैसला हो सकेगा। नौ चरणों में 117231 मतों की गणना में 8276 मत खारिज हुए हैं। 
विज्ञापन


आगरा खंड स्नातक सीट पर एक दिसंबर को 1.17 लाख लोगों ने मतदान किया था। मैदान में कुल 22 प्रत्याशी हैं। शुक्रवार सुबह
मतगणना रोमांचक अंदाज में शुरू हुई। हर चरण के बाद प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ती रही। नौ चरणों तक मुकाबला भाजपा और सपा में
रहा। शनिवार सुबह तक मतगणना जारी रहने का अनुमान है।

आगरा खंड स्नातक सीट पर एक दिसंबर को 1.17 लाख लोगों ने मतदान किया था। कुल 22 प्रत्याशी हैं। शुक्रवार सुबह मतगणना रोमांचक अंदाज में शुरू हुई। हर चरण के बाद प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ती रही।

सात चरणों तक 97978 मतों की गणना के बाद मुकाबला भाजपा और सपा में रहा। 7000 मत निरस्त हो चुके हैं। नौ चरणों तक प्रथम वरीयता के मतों की गणना होगी। इसके बाद कोटा के 50 फीसदी वोट नहीं लाने पर दूसरी वरीयता के मतों की गणना के आधार पर विजेता का निर्णय होगा। शनिवार सुबह तक मतगणना जारी रहने का अनुमान है।

प्रत्याशी                                                    चरण एक-            दो-            तीन     -         चार-         पांच   -         छह -        सात
भाजपा डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह-                    3671               6665          10144         14827      21228        25907     31062
सपा डॉ. असीम यादव           -                      4063                7883          11376         15539       18245        23230     27244
निर्दलीय हरि किशोर तिवारी -                        3078               7442           11855         13824       15055       16780     19020 

कुल मतदान- 117370
मत गिने गए- 97978 
निरस्त मत- 7000
 

भाजपाइयों ने जश्न मनाया
प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती नौ चरणों में पूरी होते ही भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया। मतगणना स्थल केबाहर भाजपाई खुशी के नाचने लगे और एक दूसरे को बधाई दी। चुनाव प्रभारी विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को भी भाजपाइयों ने बधाई दी।

... तो भाजपा की जीत का खाता खुलेगा
इस सीट पर भाजपा कभी भी चुनाव जीत नहीं पाई है। सपा का वर्चस्व रहा है। अभी भी सीट सपा के असीम यादव के पास है। अगर मानवेंद्र जीते तो यह यहां भाजपा की पहली जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed