फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP MLC Election BJP Candidate Ashish Yadav and Omprakash Singh won unopposed in Etah

एमएलसी चुनाव: भाजपा के आशीष यादव और ओमप्रकाश सिंह निर्विरोध जीते, एटा के डीएम ने दिया प्रमाणपत्र

Thu, 24 Mar 2022 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा / मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 07:16 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव में मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट के दोनों पदों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। मतदान से पहले ही ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव एमएलसी बन गए हैं। 

विज्ञापन
UP MLC Election BJP Candidate Ashish Yadav and Omprakash Singh won unopposed in Etah
नवनिर्वाचित एमएलसी को जीत का प्रमाणपत्र देते एटा के डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव में भी भाजपा ने परचम फहराया है। मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट के दोनों पदों पर भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए हैं। विरोध में अन्य कोई प्रत्याशी न होने पर मतदान से पहले ही वह एमएलसी बन गए हैं। 

विज्ञापन


इस सीट पर दो एमएलसी चुने जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 21 मार्च को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन था। भाजपा से प्रत्याशी पूर्व विधायक आशीष यादव उर्फ आशू और ओमप्रकाश सिंह ने तथा सपा से प्रत्याशी उदयवीर सिंह और कैलाश यादव ने पर्चे भरे। सुभासपा के अनुज कुमार ने भी नामांकन किया। 

विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुआ था विवाद

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। सपा प्रत्याशियों के पर्चे छीनने का आरोप भी लगाया गया। अगले दिन 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान और ज्यादा हंगामा हुआ। सपा प्रत्याशियों ने पिटाई किए जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

जांच के बाद सपा के दोनों और सुभासपा प्रत्याशी के नामांकन पत्रों में कमियां पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशियों का जीतना तय हो गया था। औपचारिक घोषणा होना बाकी थी। गुरुवार को नाम वापसी का समय पूरा होते ही भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया। 

डीएम अंकित अग्रवाल ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी को जीत के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही भाजपाइयों में जोश भर गया और उन्होंने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। बाद में दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी का जगह-जगह स्वागत किया गया।

नरसंहार की सजा भुगत रहे विरोधी: ओमप्रकाश सिंह

विजयी घोषित होने के बाद भाजपा के एमएलसी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि विपक्ष हमारे ऊपर आरोप लगाता है, लेकिन भगवान श्रीराम का नाम लेना कोई अपराध नहीं है। हमारा शीर्ष नेतृत्व धर्म और शास्त्रों के अनुसार काम कर रहा है तो यह गौरव की बात है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कहा कि लोग चाहते हैं कि वहां मंदिर बने। जिस तरह श्रीराम जन्मभूमि में न्यायालय के फैसले के बाद मंदिर बनाया जा रहा है। मथुरा में भी न्यायालय के निर्णय के अनुसार ही काम किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद नरसंहार किया गया था। कई लोगों की जान चली गई थी। किसी दल का बिना नाम लिए कहा कि ऐसे लोगों को भगवान सजा दे रहा है, यह सजा उन्हें भुगतनी ही होगी। एमएलसी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विकास की योजनाएं बनाएंगे। क्षेत्र में जो कमियां हैं, उन्हें दूर कराएंगे।

चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते थे विपक्षी: आशीष यादव

नवनिर्वाचित एमएलसी आशीष यादव ने कहा कि पहले सपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। हम लोग बाद में गए तो उन्होंने हंगामा किया। दोनों के शपथ पत्र में एक जैसी गलतियां थीं, जिसकी वजह से उनके नामांकन पत्र निरस्त हुए। ताकि अपने शीर्ष नेतृत्व से बहानेबाजी कर सकें। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते थे। इस तरह की हरकतों से वह यहां दुष्प्रचार करने आए थे। उन्होंने कहा कि शांति, सुकून कायम रखते हुए विकास कराएंगे। बेरोजगारी कम करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed