{"_id":"5d32e2148ebc3e6cfb0876df","slug":"up-minister-shrikant-sharma-slams-priyanka-gandhi-vadra-over-sonbhadra-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र कांड: ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान- लोगों की मौत पर राजनीति कर रही हैं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र कांड: ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान- लोगों की मौत पर राजनीति कर रही हैं प्रियंका गांधी
Sat, 20 Jul 2019 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका गांधी पर दिया बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की घटना पर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। इस घटना पर योगी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। इसे लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सोनभद्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करने के बजाय राजनीति करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सोनभद्र कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में जो भी अधिकारी दोषी हैं, उन्हें निलंबित किया गया है। भू माफिया पर कहा कि भू माफिया की सूची जिला मुख्यालय पर लगाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर चौराहों पर भी लगेगी।
विज्ञापन
बता दें सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने शुक्रवार को रोका लिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई थी।