फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister says pm narendra modi fulfill promise of Rs 15 lakh to every Indian

बोले योगी के मंत्री- पीएम मोदी ने '15 लाख' देने का वादा किया पूरा, हिसाब लगाए विपक्ष

Sat, 02 Feb 2019 07:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
up minister says pm narendra modi fulfill promise of Rs 15 lakh to every Indian
कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी झूठ नहीं बोलते हैं। उन्होंने 15 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। उसको हमारे प्रधानमंत्री ने बजट के माध्यम से सभी वर्गों को दिया है। इसका हिसाब विपक्ष को लगाना होगा। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक किसी भी सरकार ने किसानों को कुछ नहीं दिया था, मगर भाजपा ने श्रमिकों और किसानों को बजट में राहत देकर साबित कर दिया कि इससे बेहतर सरकार कोई नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार को एटा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आईटीआई में आयोजित युवा संसद संवाद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के निशाने पर कांग्रेस, सपा और बसपा समेत विरोधी दल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विपक्ष पर निशाना

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों से ज्यादा रोजगार भाजपा सरकार ने दिया है। मुद्रा योजना के तहत देश में 13 करोड़ लोगों को छह लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया है। देश के हर गांव में बिजली पहुंचाई है। 10 हजार करोड़ शौचालय बनवाएं हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष बेरोजगारी के झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपा के पास आंकड़े हैं, हर सवाल का जवाब हमारे पास है। कांग्रेस के पास हिसाब नहीं है। उन्होंने राफेल मामले पर भी राहुल गांधी को घेरा गया।
 
कोलकाता में हुई विपक्ष की रैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सातों दिनों में एक-एक प्रधानमंत्री बनेगा, जिसमें सोमवार को मायावती, मंगलवार को ममता, बुधवार को चंद्रबाबू नायडू, गुरुवार को देवगौड़ा, शुक्रवार को अखिलेश यादव और शनिवार-रविवार की छुट्टी रहती है। 

युवाओं को चुनाव की जिम्मेदारी

युवा संसद संवाद में युवाओं को चुनाव की जिम्मेदारी देते हुए चुनावी बयार का एहसास भी करा गए। संबोधन से पूर्व महिला मैराथन अनीता चौहान, महिला एथलीट पूजा शर्मा, अध्यापिका सीमांग सुचित्रा को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वरिष्ठ, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह, संतोष चौहान, विक्रांत माधौरिया, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed