फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Minister Dharamveer Prajapati big announcements for home guards in Agra

छलका होमगार्डों का दर्द: थाने में बैठने के नहीं इंतजाम, आमद के नाम पर हो रहा उत्पीड़न, पीड़ा सुन मंत्री ने तत्काल की बड़ी घोषणाएं

Sun, 10 Apr 2022 08:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 08:39 PM IST
सार

सूरसदन प्रेक्षागृह में कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के सामने सीधे संवाद कार्यक्रम में होमगार्डों का दर्द छलका। होमगार्ड अपनी परेशानियां गिनाते हुए भावुक हो गए। राज्य मंत्री ने तत्काल मंच से होमगार्डों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं, जिससे उनके चेहरे खिल गए।

विज्ञापन
UP Minister Dharamveer Prajapati big announcements for home guards in Agra
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी की शादी में बैंक से लोन लेने गए। मगर, बैंक कर्मियों ने 50 हजार का लोन देने से मना कर दिया। सब को लोन मिल सकता है, पर हमें क्यों नहीं ? थानों में बैठने तक की व्यवस्था नहीं होती। आमद के लिए परेशान किया जाता है। यह पीड़ा रविवार को कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के सामने होमगार्डों ने सीधे संवाद के दौरान बताईं। यह बताते हुए कुछ भावुक भी हो गए।
विज्ञापन


रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में होमगार्डों के साथ सीधे संवाद से पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए दो होमगार्ड के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद होमगार्ड की समस्याएं सुनीं गईं। कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि सौ दिन के प्लान में सब कुछ तय किया जा चुका है। 
विज्ञापन


थानों में होमगार्डों के लिए अलग से बैठने, पानी और आराम की व्यवस्था होगी। विभाग में महिला होमगार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया जाएगा। आर्थिक मदद के लिए कवायद होगी। 112 का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महिला होमगार्ड की भर्ती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बताईं समस्याएं

- महिला होमगार्ड ने बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा।
- बाहरी ड्यूटी पर मात्र 30 रुपये ही मिलने को कम बताया।
- दुर्घटना का शिकार होने पर पुलिस विभाग की तरह जल्द मदद की मांग।
- मृतक आश्रित पर तुरंत भर्ती करने और पीएफ भुगतान में किसी तरह की अड़चन न होने की शिकायत की।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शिव कुमार प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मंडलीय कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, मंडलीय कमांडेंट प्रशिक्षण केंद्र आगरा अमित कुमार मिश्रा, जिला कमांडेंट होमगार्डस संतोष कुमार, जेएसओ होमगार्डस मुख्यालय लखनऊ मनोज कुमार, निजी सहयोगी अंकित राठौर सहित अन्य होमगार्ड मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed