{"_id":"5a9193444f1c1b8e238ba930","slug":"up-mainpuri-a-family-attempted-to-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः एसपी ऑफिस में सामूहिक आत्महत्या करने पहुंचा पुलिस कार्रवाई से निराश परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः एसपी ऑफिस में सामूहिक आत्महत्या करने पहुंचा पुलिस कार्रवाई से निराश परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
अात्महत्या का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में दबंगों ने बच्ची और महिला की पिटाई कर दी। दंपति इसकी शिकायत पुलिस से करते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे खफा होकर दंपति ने तीन बच्चों के साथ जहर की शीशी लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया। गनीमत रही कि जहर खाने से पहले ही पुलिस ने शीशी छीन ली। मामले में प्रभारी एएसपी राकेश पांडे ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी विजयवीर सिंह मजदूरी करता है। 18 फरवरी को वह पत्नी कृष्णादेवी और बच्चों के साथ घर पर था। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले दबंग घर में घुस आए और कृष्णादेवी व उसकी पुत्री अंशिका की पिटाई करने लगे।
आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह से मारपीट कर अंशिका का हाथ तोड़ दिया। मारपीट में विजयवीर भी घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी भाग गए थे। मामले पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Trending Videos
आरोप है कि दबंगों पर कार्रवाई न होने से वे परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इससे परेशान हो कर शनिवार को विजयवीर पत्नी व तीन बच्चों के साथ जहर की दो शीशी लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां उसने अपनी परेशानी बताते हुए जहर खाकर परिवार सहित जान देने की बात कही।
इतना सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से जहर की शीशियां लेकर फेंक दीं। मामला प्रभारी एएसपी राकेश पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने थाना पुलिस को उचित कार्रवाई करने की निर्देश जारी किए। काफी देर तक पीड़ित परिवार को समझाने के बाद थाने के लिए भेज दिया।