फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up jal shakti minister rebuked officers for negligence in development works in mathura

अमर उजाला की खबर का जल शक्ति मंत्री ने लिया संज्ञान, अफसरों को लगाई जमकर फटकार

Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
up jal shakti minister rebuked officers for negligence in development works in mathura
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के भूगर्भ जल को मीठा और जलस्तर को ऊपर लाने में बरती जा रही लापरवाही पर जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अफसरों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने तालाब खोदे जाने के बाद भी न भरे जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही भूगर्भ जल विभाग के अफसरों द्वारा फिजियोमीटर व सिंचाई अफसरों को माइनरों पर हो रहे अतिक्रमण की जानकारी न होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

 
सोमवार को वृंदावन के गेस्ट हाउस में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जल शक्ति से जुड़े विभाग सिंचाई, भूगर्भ जल, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अफसरों संग समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिले में जलशक्ति अभियान के तहत खोदे गए तालाबों में से 400 से अधिक तालाबों को न भरे जाने पर अफसरों को फटकराई लगाई।
विज्ञापन


जिले में जल शक्ति अभियान के तहत खोदे गए 400 से अधिक तालाबों के पानी न भरने जाने पर अमर उजाला की खबर को जल शक्ति मंत्री ने गंभीरता से लिया। मंत्री ने अफसरों द्वारा बनाई गई बुकलेट व कार्यवृत्त को किनारे रख दिया। अमर उजाला की खबर पर ही अफसरों से सवाल किए और हकीकत बताने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने यह रोना रोया

ज्यादातर अफसरों ने बरसात कम होने व पानी उपलब्धता न होने का रोना रोया। इस पर जल शक्ति मंत्री ने यमुना व नहरों के पानी से तालाबों को भरवाने का निर्देश दिया। इसके लिए लघु सिंचाई, सिंचाई अफसरों को तालमेल बनाकर काम करने को कहा और एक माह में रिपोर्ट देने के आदेश किए। 
 
इसी तरह गिरते भूगर्भ जलस्तर पर आगरा से आए एसई डीएस राठौर से फिजियोमीटर की जानकारी चाही, तो वो कुछ नहीं बता सके। मंत्री ने उनको फटकार लगाई और कहा कि इस तरह तो पूरे जिले को डार्क जोन बनाकर रहोगे। 

बैठक में लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन से चैकडेम में पर्याप्त पानी के इंतजाम होने व सभी 43 चैकडेम की रिपोर्ट पूछी और गहरी व मध्यम गहरी बोरिंग की जानकारी ली गई। वहीं सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने 15 से अधिक माइनर, रजबहा पर हो रहे अतिक्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed