{"_id":"60012b098ebc3e2e2d20d650","slug":"up-governor-anandiben-patel-meets-with-zardori-and-handicrafts-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्टोन और जरदोरी के हस्तशिल्पियों का हुनर देख राज्यपाल गदगद, बोलीं वाह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्टोन और जरदोरी के हस्तशिल्पियों का हुनर देख राज्यपाल गदगद, बोलीं वाह...
Fri, 15 Jan 2021 11:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्मृति चिन्ह देकर किया गया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को ताजनगरी के स्टोन और जरदोजी के हस्तशिल्पियों का हुनर देखा। राज्यपाल ताजनगरी की पच्चीकारी कला को देख वाह कर उठीं। उन्होंने एक्सपोर्ट प्रोमोशन इंडस्ट्रियल पार्क स्थित स्टोन मेन क्राफ्ट इकाई का दौरा किया। हैंडीक्राफ्ट लेम्प, टेबल टॉप, फोटो फ्रेम को देख हस्तशिल्पियों की सराहना की।
इकाई के मालिक रजत अस्थाना ने बताया कि राज्यपाल से जीएसटी से जुड़ी समस्या बताई। कहा कि आगरा से जाने वाले सामान को गुजरात में अधिकारी छोटी मोटी त्रुटि निकालकर रोक लेते हैं, इससे काफी परेशानी होती है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, भाजपा सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल आदि मौजूद रहे। तीन दिन के दौरे पर आईं राज्यपाल ने गुरुवार को फिरोजाबाद में एक कांच फैक्टरी का निरीक्षण किया। शाम पांच बजे सर्किट हाउस लौटने पर डीएम प्रभु एन सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
राज्यपाल आज आगरा में कृषक उत्पादक संगठन व प्रगतिशील किसानों से संवाद भी करेंगी। इस दौरान वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलेंगी। शाम को बच्चों में टीबी के दुष्प्रभाव और उन्मूलन के लिए हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शाम छह बजे राज्यपाल राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।