फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP government,advocate agitation,UP advocate association,UP bar council,advocate memorandum

अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर एसडीएम को सौंपा सीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Feb 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
UP government,advocate agitation,UP advocate association,UP bar council,advocate memorandum
टूंडला तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : TUNDLA
टूंडला। प्रदेश सरकार में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं और अधिवक्ताओं और उनके परिजनों का लगातार शोषण किया जा रहा है। यह बातें बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश में अधिवक्ताओं के लगातार हो रहे उत्पीड़न के विरोध में आयोजित सभा में अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अधिवक्ता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब अधिवक्ता स्वयं असुरक्षित होगा तो वह वादकारी को क्या सुरक्षित रख पाएगा। महासचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि महोबा में पुलिस संरक्षण में मफिया के उत्पीड़न से परेशान अधिवक्ता मुकेश पाठक, मेरठ में विधायक से परेशान अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों ही मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपया मुआवजा राशि प्रदान की जाए। सभा के पश्चात उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। महेशचंद्र सोलंकी, सुरेश चंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह चौहान, चंद्रकांत भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह राना, रमेश चंद्र यादव, वीरी सिंह बघेल, योगेश स्वरूप भटनागर, सलीम खां, सुरेन्द्र यादव, रामसिंह तांगर, प्रवीन यादव, कमलेश यादव, राजबहादुर यादव, संतोष माहौर, वेदप्रकाश भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed