फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP first mechanized dhobi ghat will be built on the banks of Yamuna Government has given approval

UP: यमुना किनारे बनेगा प्रदेश का पहला मशीनीकृत धोबी घाट, शासन से मिली मंजूरी; जानें क्या होंगी विशेषताएं

Mon, 30 Dec 2024 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

यमुना किनारे आगरा में प्रदेश का पहला मशीनीकृत धोबी घाट बनने जा रहा है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसे तैयार करने में करीब दो करोड़ का खर्चा आएगा। 
 

विज्ञापन
UP first mechanized dhobi ghat will be built on the banks of Yamuna Government has given approval
प्रदेश का पहला मशीनीकृत धोबी घाट( सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए घाटों पर चलने वाले धोबी घाटों की जगह नगर निगम मशीनीकृत धोबी घाट बनाएगा। इसकी शासन से मंजूरी मिल गई है। लगभग दो करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला मशीनीकृत धोबी घाट आगरा में बनेगा। इसमें डिटरजेंट के पानी को उपचारित करने के बाद यमुना में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


 

ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र में बनने वाले धोबी घाट का मकसद यमुना नदी में प्रदूषण को नियंत्रित करना और दिवाकर समाज को बेहतर आजीविका प्रदान करना है। यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कपड़े धोने और सुखाने की सुविधाएं दी जाएंगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि टीटीजेड क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना शुरू की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि मशीनीकृत धोबी घाट में गंदे पानी को नदी में बहाने से पहले उपचारित किया जाएगा। साथ ही, जल पुनर्चक्रण प्रणाली का उपयोग करके पानी की खपत को कम किया जाएगा। इस परियोजना से यमुना नदी की सफाई और टीटीजेड क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिति को सुधारने में सहायता मिलेगी।


 
विज्ञापन

दिवाकर समाज के लिए बेहतर अवसर
नगर आयुक्त ने बताया कि आधुनिक धोबी घाट दिवाकर समाज के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। स्वच्छ और सुरक्षित कार्यस्थल से उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार दिवाकर समाज को नई तकनीक का प्रशिक्षण भी देगी।

 

प्रमुख विशेषताएं
राज्य का पहला मशीनीकृत धोबी घाट
जल पुनर्चक्रण प्रणाली
डिटर्जेंट के अनियंत्रित उपयोग पर नियंत्रण
पर्यावरण-अनुकूल तकनीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed