फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Elections 2022 Youth Demands Educated Leaders

यूपी विधानसभा चुनाव: आगरा के युवाओं की मांग, हमारी जरूरतों को समझने वाला नेता मिले

Fri, 19 Nov 2021 08:27 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 08:27 AM IST
सार

शहर के युवाओं का कहना है कि उनकी जरूरतों को समझने वाले नेता विधानसभा चुनाव में जीत का सफर तय करेगा। 

विज्ञापन
Up Elections 2022 Youth Demands Educated Leaders
विधानसभा चुनाव - फोटो : self

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की दस्तक से राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। सभी दल प्रत्याशियों के लिए माथापच्ची करने लगे हैं। दूसरी तरह युवाओं ने इस बार के चुनाव से पहले ही प्रत्याशी की तस्वीर तय कर ली है। शहर के युवाओं का कहना है कि उनकी जरूरतों को समझने वाले नेता विधानसभा चुनाव में जीत का सफर तय करेगा। ताजनगरी के युवा इस बार के चुनाव में प्रत्याशी के शैक्षिक योग्यता भी देखेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लेकर शिक्षा और विकास युवाओं की प्राथमिकता में शामिल है। धर्म और जाति की राजनीति को पूरी तरह से नकारने का मन भी इस बार युवा बना चुके हैं।
विज्ञापन


लड़कियों के लिए खेलों में मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा प्रत्याशी मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा जो खेलों को लेकर सिर्फ वादे नहीं करे। उन्हें पूरा भी कर सके। - जाह्नवी पालीवाल, आवास विकास कॉलोनी 
विज्ञापन


आईआईटी मिलना चाहिए
शहर को आईआईटी मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर जो प्रत्याशी बात करेगी, वह मेरी प्राथमिकता में होगा। इससे शहर के उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो इंजीनियरिंग करने के लिए बाहर जाते हैं। - आकाश मदान, पश्चिमपुरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मिले
हर बार चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को मुद्दा बनाते हैं। इस बार झूठे वादे से काम नहीं चलेगा। मजबूत प्रत्याशी को ही इस बार वोट करूंगी। - आस्था खुराना, पुष्पांजलि गार्डेनिया
चौपाटी सेंटर खुलें 

ताजमहल के कारण अंतरराष्ट्रीय केंद्र होने से कारण यहां रात में बाजारों की रौनक दिखाई नहीं देती। शहर में चौपाटी सेंटर खोलने की बात करने वाला प्रत्याशी को वोट मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।  - प्रिया कक्कड़, हिल हाउस अर्पाटमेंट  

गैर प्रदूषणकारी उद्योग लगें
गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को शहर में लगाने का वादा करने वाले प्रत्याशी को वोट दूंगी। ताज के कारण उद्योगों से दूर जा रहे शहर के युवाओं के लिए यह काफी जरूरी है। - अतिशय, अपर्णा पंचशील 

युवाओं की मांग
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम  
आईटी पार्क 
महिलाओं की सुरक्षा   
आईआईएम्स व आईआईटी 
गैर प्रदूषणकारी उद्योग 
आठवीं तक की शिक्षा मुफ्त 
लड़कियों को स्नातकोत्तर की शिक्षा मुफ्त 
खेलों में प्रशिक्षण की मुफ्त व्यवस्था

मैनपुरी में हादसा: फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के कई लोग घायल, एक की हालत नाजुक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed