फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Voting for nine constituencies in Agra

UP Election 2022: आगरा के भविष्य का करना है फैसला, आज बड़ा दिन... चलो मतदान करें

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
सार

आज का दिन आपके अगले पांच साल का भविष्य सुनिश्चित करेगा। यह अहम दिन है आगरा के विकास के लिए। इसलिए पूरी जिम्मेदारी, पूरे उत्साह से अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर करें। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है कि आप किसी के बहकावे में आए बिना वोट डालें। तो आइए सबसे पहले मतदान करें...

विज्ञापन
UP Election 2022 Voting for nine constituencies in Agra
यूपी चुनाव 2022: पिंक पोलिंग बूथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को लोकतंत्र का महापर्व है। महाआहुति का सबसे बड़ा दिन है। आदर्श नागरिक का फर्ज निभाना है, तो आओ चलें मतदान करें। जिले की नौ विधानसभा सीटों के 3911 पोलिंग बूथों पर कुल 34.61 लाख मतदाता हैं। गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हैं। अब आपकी बारी है मतदान की।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए जिले को 62 जोन और 390 सेक्टर में बांटा गया है। इनके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 886 संवेदनशील और 38 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 500 से अधिक ईवीएम व वीवी पैट मशीन रिजर्व में रखी गई हैं। ईवीएम में खराबी आने पर उसे तत्काल बदला जा सकेगा।  
विज्ञापन

चुनाव के आंकड़े 

  • 09 विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
  • 107 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
  • 3911 बूथों पर की गई है व्यवस्था
  • 34.61 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

आज सार्वजनिक अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी सरकारी व निजी संस्थान बंद रहेंगे। 
 

विधानसभा वार कंट्रोल रूम

  • विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं और प्रत्याशियों की शिकायत दर्ज करने के लिए कलेक्ट्रेट में नौ कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। 
  • एत्मादपुर : 0562-2261205
  • छावनी : 0562-2261207
  • दक्षिण : 0562-2261204 
  • उत्तर : 0562-2261202
  • ग्रामीण : 0562-2261208
  • फतेहपुरसीकरी : 0562-2261203
  • खेरागढ़ : 0562-2261206
  • फतेहाबाद : 0562-2261201
  • बाह : 0562-2261209

वोटर कार्ड नहीं है तो ये होंगे वैकल्पिक पहचानपत्र

आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंकपास बुक, डाकघर की पासबुक, राज्य कर्मचारी पहचानपत्र, केंद्रीय कर्मचारी पहचानपत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, श्रम कार्ड, शिक्षण संस्थान से जारी फोटोयुक्त पहचानपत्र।

सूची में नाम गलत होने पर दिखाना होगा साक्ष्य

सवाल : क्या निजी वाहन से वोट डालने जा सकते हैं।
जवाब : मोटर साइकिल व निजी वाहन से जा सकते हैं।

सवाल : क्या परिवार के सभी सदस्य सामूहिक रूप से कार से मतदान के लिए जा सकते हैं।
जवाब : कार से सपरिवार मतदान के लिए जा सकते हैं। वाहन बूथ से 100 मीटर दूर खड़ा होगा।

सवाल : क्या बूथ पर मतदाताओं के लिए फर्स्ट एड सुविधा उपलब्धा होगी।
जवाब : हां, सभी पीठासीन अधिकारियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। 
 
सवाल : क्या सिर्फ मतदाता पर्ची से मतदान कर सकते हैं।
जवाब : नहीं, मतदाता पर्ची में फोटो नहीं हैं इसलिए सिर्फ पर्ची से वोट नहीं पड़ेगा।
 
सवाल : सूची में मतदाता का नाम गलत हैं तो क्या वोट कर सकते हैं।
जवाब : जो नाम दर्ज है उस नाम का साक्ष्य दिखाने पर ही मतदान होगा। 
  
सवाल : मतदाता का सूची में नाम नहीं हैं तो क्या करें 
जवाब : मतदाता सूची में अगर नाम नहीं है तो वोट नहीं डाल सकते हैं।

सवाल : वैकल्पिक पहचानपत्र में से कोई नहीं हैं तो क्या करें
जवाब : 12 वैकल्पिक पहचानपत्र के अलावा कोई अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य नहीं होगा।
(जवाब उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव के)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed