फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 Samajwadi Party alerted about Akhilesh Yadav karhal seat result two lawyers will remain at counting site

यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी की करहल सीट को लेकर सपा सतर्क, मतगणना स्थल पर रहेंगे दो वकील

Thu, 10 Mar 2022 08:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 08:10 AM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मैनपुरी में मतगणना के लिए पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव को जिले का प्रभारी बनाया है। मतगणना के दौरान विधिक सहायता के लिए दो वकीलों को भी नामित किया गया है। 

विज्ञापन
Up election 2022 Samajwadi Party alerted about Akhilesh Yadav karhal seat result two lawyers will remain at counting site
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की मंडी समिति में मतगणना के दौरान सपा चौकसी बरत रही है। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को प्रभारी बनाकर विधिक सहायता के लिए दो वकीलों को नामित किया है। दोनों वकीलों को मतगणना अभिकर्ता के रूप में मतगणना स्थल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव को मैनपुरी जिले का प्रभारी बनाया है। पूर्व सांसद ने बुधवार को मैनपुरी पहुंचकर हाईकमान की रणनीति के तहत काम शुरू कर दिया है। अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर पहुंचकर कार्य समाप्ति तक स्थल नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। प्रत्याशियों को जीतने पर प्रमाणपत्र लेने के बाद ही मतगणना स्थल से बाहर आने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
मतगणना में तकनीकी और विधिक समस्या होने पर विधिक सहायता के लिए दो वकीलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व डीजीसी (राजस्व) देवेंद्र सिंह यादव और पूर्व डीजीसी (क्रिमिनल) सुभाषचंद्र यादव को मतगणना अभिकर्ता बनाकर मतगणना स्थल पर भेजा गया है। दोनों वकीलों को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों की जानकारी दे दी गई है। कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव करहल से हैं प्रत्याशी

करहल विधानसभा सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके निर्वाचन अभिकर्ता की जिम्मेदारी पूर्व डीजीसी देवेंद्र सिंह यादव ने निभाई है। पूर्व डीजीसी सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि भी रहे हैं। भाजपा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के चुनाव लड़ने के बाद करहल सीट चर्चा में है। दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed