फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022: caste equation in Karhal Assembly Constituency

UP Election 2022: करहल से जातिगत सियासत ने फिर बदली करवट, जानें हाई प्रोफाइल सीट के सियासी समीकरण

Tue, 01 Feb 2022 12:30 AM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, अमर उजाला मैनपुरी
नीलेश शर्मा, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 12:30 AM IST
सार

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट यादव बाहुल्य है। यहां सर्वाधिक सवा लाख यादव मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर शाक्य और तीसरे स्थान पर बघेल और क्षत्रिय मतदाता हैं। 

विज्ञापन
up election 2022: caste equation in Karhal Assembly Constituency
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में जातिगत गणित से हर बार करहल की सियासत सपा के अनुकूल रही। इसी के चलते अखिलेश यादव ने अपने लिए इस सीट को चुना था। वहीं भाजपा ने भी पलटवार करते हुए यहां जातिगत कार्ड खेला है। भाजपा के कोर वोट के साथ ही बघेल मतदाताओं को लुभाने के लिए एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट यादव बाहुल्य है। यहां सर्वाधिक सवा लाख यादव मतदाता हैं। ऐसे में यहां सपा हमेशा जातिगत कार्ड ही खेलती रही । यादव प्रत्याशी को यहां से मैदान में उतारकर सपा यहां जीत हासिल करती रही। 

विज्ञापन

भाजपा ने भी जातिगत कार्ड खेला 

बारी जब अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की आई तो उन्होंने भी इसी गणित के चलते प्रदेश की 403 सीटों में से करहल को ही चुना। भाजपा के पास यहां कोई प्रत्याशी नहीं था। लंबे समय से मंथन कर रही भाजपा ने भी ऐन वक्त पर जातिगत कार्ड खेल दिया। रणनीति के तहत भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 30 हजार हैं बघेल मतदाता 

दरअसल करहल में दूसरे स्थान पर शाक्य मतदाता हैं तो वहीं बघेल और क्षत्रिय तीसरे स्थान पर हैं। शाक्य और क्षत्रिय मतदाता हमेशा से ही भाजपा का कोर वोटर माना जाता रहा है। वहीं बघेल प्रत्याशी आने से 30 हजार बघेल मतदाताओं पर भी भाजपा की पकड़ बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही ब्राह्मण और लोधी मतदाताओं का समर्थन भी भाजपा जुटाने की कोशिश कर रही है।

इसी रणनीति के सहारे भाजपा करहल में सियासत की करवट बदलना चाहती है। करहल पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के बाद से ही विशेष सीट बन गई थी तो वहीं अब भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के आने से पूरे प्रदेश की निगाहें इसी सीट पर टिक गई हैं।
 

करहल के जातिगत आंकड़े

यादव- 1.25 लाख
शाक्य- 35 हजार
बघेल- 30 हजार
क्षत्रिय- 30 हजार
एससी- 22 हजार
मुस्लिम- 18 हजार
ब्राह्मण- 16 हजार
लोधी- 15 हजार
वैश्य- 15 हजार


करहल सीट पर कुल मतदाता

पुरुष मतदाता- 201394
महिला मतदाता- 169851
अन्य- 16 
कुल मतदाता- 371261 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed