{"_id":"61eadea8cd96564abf762ce8","slug":"up-election-2022-bjp-give-ticket-to-ram-naresh-and-jayveer-singh-not-declaired-candidate-from-karhal-seats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में भाजपा ने भोगांव से रामनरेश और सदर से जयवीर सिंह को बनाया प्रत्याशी, करहल से घोषणा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में भाजपा ने भोगांव से रामनरेश और सदर से जयवीर सिंह को बनाया प्रत्याशी, करहल से घोषणा नहीं
Sat, 22 Jan 2022 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:19 AM IST
सार
मैनपुरी में भोगांव सीट से सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को पुनः टिकट दिया गया है। वहीं जयवीर सिंह को सदर सीट से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
रामनरेश अग्निहोत्री और जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मैनपुरी जिले की भोगांव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को टिकट दी गई है। वहीं सदर विधानसभा सीट से जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। करहल और किशनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए थे।
मैनपुरी जिले में चार विधानसभा सीट हैं। शुक्रवार को भाजपा की ओर से 85 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। भोगांव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को टिकट दी गई है। रामनरेश अग्निहोत्री पहली बार वर्ष 2017 में भोगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आलोक शाक्य को 20297 मतों से हराया था। वहीं सदर विधानसभा सीट से भाजपा ने सिरसागंज के गांव करैरा निवासी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जयवीर सिंह सपा और बसपा से विधायक रह चुके हैं।
कहीं मायूसी, कहीं खुशी
भाजपा ने दो विधानसभा सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। टिकट की घोषणा से कहीं खुशी तो कहीं मायूसी देखी गई। भोगांव सीट से जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिली उनके समर्थक मायूस दिखे। वहीं रामनरेश अग्निहोत्री ने समर्थकों ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी हाईकमान के फैसले का स्वागत किया। इसी तरह सदर सीट का हाल रहा। यहां जिन्हें टिकट नहीं मिली उनके समर्थक मायूस हुए।
विज्ञापन
सपा और बसपा सरकार में मंत्री रहे जयवीर सिंह
मैनपुरी सदर सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी जयवीर सिंह सिरसागंज के गांव करैरा के रहने वाले हैं। वह इंटरमीडिएट पास हैं। वह घिरोर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी से और 2007 में बहुजन समाजपार्टी से विधायक चुने गए हैं। सपा और बसपा सरकार में दोनों बार वह प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। वर्ष 2015 में वह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने वर्ष 2012 में करहल विधानसभा क्षेत्र से बसपा से और वर्ष 2017 में सिरसागंज क्षेत्र से भाजपा से चुनाव लड़ा। दोनों ही चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत से वह चुनाव जीतेंगे।
रामनरेश अग्निहोत्री 2017 में पहली बार बने विधायक
भोगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने मैनपुरी तहसील के गांव उद्दैतपुर परमकुटी निवासी रामनरेश अग्निहोत्री को प्रत्याशी बनाया है। रामनरेश अग्निहोत्री बीए और एलएलबी पास हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार भोगांव विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। उन्हें प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री बनाया गया। एमएलसी रहने के साथ ही वह भाजपा लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह आरएसएस में अलग-अलग दायित्वों पर रह चुके हैं। रामनरेश अग्निहोत्री का कहना है कि वह भोगांव के साथ-साथ जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी विजय दिलाएंगे।