फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Assembly Election 2022 Amit Shah Keshav Prasad Maurya and Satish Mishra Address Election Rally in Mainpuri Today

UP Chunav 2022: मैनपुरी के मैदान में आज दिग्गजों का जमावड़ा, अमित शाह समेत तीन बड़े नेता करेंगे जनसभाएं

Tue, 15 Feb 2022 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 10:34 AM IST
सार

अब तक दिग्गज नेताओं ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंक रखी थी। 14 फरवरी को दूसरे चरण के मतदान के बाद अब इन नेताओं को रुख तीसरे चरण की ओर हो गया है। इसी क्रम में आज दिग्गज नेता मैनपुरी के सियासी मैदान में प्रचार करने उतरेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Amit Shah Keshav Prasad Maurya and Satish Mishra  Address Election Rally in Mainpuri Today
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब मैनपुरी के सियासी संग्राम में दिग्गज नेताओं की एंट्री हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा से इसकी शुरुआत की। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरनाहल और किशनी क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन

 
सोमवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशनी विधानसभा क्षेत्र के पतारा में जनसभा को संबोधित किया। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करेंगे। दिनभर उनके आगमन को लेकर तैयारियां चलती रहीं। पार्टी पदाधिकारी जहां तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजामों में लगा रहा। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दो क्षेत्रों में करेंगे सभा

मंगलवार को ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि उपमुख्यमंत्री करहल विधानसभा क्षेत्र के नवाटेढ़ा में दोपहर तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद किशनी में जनसभा करेंगे। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण का प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री योगी दोबारा मैनपुरी आ सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा भी करेंगे जनसभा 

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा भी मंगलवार को मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के बीएन गार्डन में सुबह 11 बजे मैनपुरी सदर सीट से बसपा प्रत्याशी गौरव नंद के समर्थन में जनसभा करेंगे। एक साथ कई वीवीआईपी के जिले में आने से प्रशासन के लिए परेशानी बढ़ गई है। 

17 फरवरी को प्रस्तावित हैं अखिलेश की जनसभाएं 

चुनावी घमासान के इसी क्रम में 17 फरवरी को सपा अधक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मैनपुरी आ रहे हैं। वह एक साथ चार स्थानों पर जनसभा करेंगे। वह भोगांव, कुरावली, किशनी और घिरोर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed