{"_id":"6203d4dd4369b32b4e252ecb","slug":"up-election-2022-agra-district-divided-into-62-zones-and-390-sectors-for-security-in-polling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सुरक्षा के लिए 62 जोन और 390 सेक्टर में बांटा आगरा जिला, निडर होकर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सुरक्षा के लिए 62 जोन और 390 सेक्टर में बांटा आगरा जिला, निडर होकर करें मतदान
Wed, 09 Feb 2022 08:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:21 PM IST
सार
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों को पैरा मिलेट्री फोर्स और पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। लोग बेखौफ होकर मतदान करें।
विज्ञापन
एडीजी राजीव कृष्ण और आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर आगरा जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले को 62 जोन और 390 सेक्टर में बांटा गया है। एक मतदान केंद्र पर आधे सेक्शन से लेकर डेढ़ सेक्शन तक अर्धसैन्य बल के जवान के अलावा पुलिस और पीएसी रहेगी। आसपास नजर रखने के लिए 213 क्यूआरटी और क्लस्टर मोबाइल रहेंगी। हर थाना क्षेत्र में दो-दो क्यूआरटी भी रहेंगी। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों को पैरा मिलेट्री फोर्स और पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। लोग बेखौफ होकर मतदान करें। अधिकारियों से लेकर लेकर पुलिसकर्मियों की मोबाइल केंद्रों का भ्रमण करेंगी। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। केंद्रों के बाहर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। मतदान करने के बाद लोग सीधे घर जाएं। हर सेक्टर, जोन और सर्किल में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी रहेंगे। नौ विधानसभा में एक-एक एएसपी और एडीएम रहेंगे।
विज्ञापन
यह है व्यवस्था
- 390 सेक्टर - मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर रहेंगे।
- 62 जोन - मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर रहेंगे।
- 14 - सीओ और मोबाइल
- 09 - एएसपी और एडीएम मोबाइल
- 213 - क्यूआरटी और क्लस्टर
- 41 - थाना मोबाइल
- हर बूथ पर आधा सेक्शन से लेकर डेढ़ सेक्शन तक सीपीएमएफ रहेगी। पुलिस अलग से रहेगी।
अपना वाहन लेकर जाएं मतदान केंद्र
एसएसपी ने बताया कि लोगों को मतदान करने पैदल जाने की जरूरत नहीं है। मतदान केंद्र के सौ मीटर पहले तक वाहन लेकर जा सकते हैं। इसके बाद पैदल जाना होगा। बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति आते हैं तो केंद्र के बाहर तक वाहन से उन्हें लाया जा सकेगा। इसके बाद वाहन को सौ मीटर दूर खड़ा कर सकते हैं। पुलिस रास्ते में सूजा नहीं चलाएगी। बाजार बंद रहेगा। कहीं भी भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।
मोबाइल लेकर जाना होगा प्रतिबंधित
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। बूथ एजेंट भी मोबाइल नहीं रख पाएंगे।
सोशल मीडिया पर भी रखेंगे नजर
मतदान के दौरान सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखी जाएगी। किसी तरह की आपत्तिजनक और विवाद पोस्ट करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए जिला, रेंज और जोन साइबर सेल नजर बनाए हुए है।

वेबकास्टिंग पर कंट्रोल रूप में रखेंगे नजर
पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग की जा रही है। इनको स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम पर देखा जा सकेगा। कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मी से लेकर अधिकारी तक रहेंगे।
बाह और पिनाहट में सीआरपीएफ और बीएसएफ
क्रिटिकल 885 और बल्नरेबिल 34 बूथ हैं। बाह और पिनाहट में संवेदनशीलता को देखते हुए सीआरपीएफ और बीएसएफ को लगाया गया है।
मिश्रित आबादी इलाकों में 40 पिकेट
मतदान को लेकर 41 मिश्रित आबादी इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इन इलाकों में 40 पिकेट लगाई गई हैं। एक-एक पिकेट पर दो-दो पुलिसकर्मी रहेंगे।
47 बैरियर लगाए गए
30 अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं, जबकि 17 अंतर जनपदीय रहेंगे। इन बैरियर पर दूसरे राज्य और जिलों से आने-जाने वालों की चेकिंग की जाएगी।

यह रहेगी फोर्स
- बीएसएफ : 15 कंपनी
- सीआईएसएफ : 12 कंपनी और दो प्लाटून
- सीआरपीएफ : 20 कंपनी
- आईटीबीपी : 12 कंपनी
- आरपीएफ : 12 कंपनी
- एसएसबी : 20 कंपनी
- ओडीसा सशस्त्र पुलिस : सात कंपनी
- कर्नाटक सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी
- गुजरात सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी
- मध्य प्रदेश पुलिस : पांच कंपनी
- पीएसी : छह कंपनी
- चुनाव ड्यूटी में आई 129 कंपनी फोर्स