{"_id":"5e11ef788ebc3e87c9332d45","slug":"up-deputy-cm-said-suspected-many-ngos-behind-violence-over-caa-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री बोले: उपद्रव में कई एनजीओ की भूमिका भी संदिग्ध, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री बोले: उपद्रव में कई एनजीओ की भूमिका भी संदिग्ध, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यूपी के कई जिलो में हुए उपद्रव पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के 11 जिलों में हुए उपद्रवों में कई स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
उन्होंने कहा कि पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के चंद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जामिया, मेरठ और अन्य जगह पर सात-आठ लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई, ये चिह्नित कर लिए गए हैं। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा रविवार को आगरा में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल वोट के लिए इतने गिर गए हैं कि वो उपद्रवियों को संविधान रक्षक सम्मान से नवाजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएफआई में सिमी के कार्यकर्ता शामिल हैं। उर्दू, बंगाली और हिंदी में पर्चे बंटवाए गए। प्रदर्शनकारियों को पता ही नहीं चला कि उपद्रव के पीछे कितनी बड़ी साजिश है। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई।

Trending Videos
बगैर नाम लिए प्रियंका और अखिलेश पर कसे तंज
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग बुलेट प्रूफ कार को छोड़कर स्कूटी गाड़ी से भागते हैं। वो भी बगैर हेलमेट और कागजात के। बाद में गलतबयानी करते हैं कि उनका पुलिस ने गला दबाने की कोशिश की। वहीं सपा नेता ने तो हद कर दी, उन्होंने उपद्रव करने वालों को सरकार में आने पर सम्मानित करने की घोषणा कर दी।
हाथ उठवाकर पूछा, आप नागरिकता कानून के समर्थन में हैं
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संगोष्ठी में शामिल कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर पूछा कि वह नागरिकता कानून के समर्थन में हैं। कार्यकर्ताओं के हाथ उठाने पर कहा कि जाकर भ्रांतियों को दूर करें।