फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma said only taj mahal can't increase income

सिर्फ ताजमहल के सहारे बहुत ज्यादा नहीं बढ़ सकती आयः डा. दिनेश शर्मा

Mon, 23 Oct 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 23 Oct 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma said only taj mahal can't increase income
डा. दिनेश शर्मा आगरा में - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल शुरू हुए हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद यह चैप्टर क्लोज हो गया है। ताजमहल को लेकर अब कोई विवाद नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री का वह बयान भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ताज को देश के मेहनतकश मजदूरों ने बनाया था। यह हमारा गौरव है और अच्छी इमारत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ ताजमहल के सहारे पर्यटन की आय बहुत ज्यादा नहीं बढ़ सकती। अन्य विकल्प भी तलाशने होंगे। 
विज्ञापन


26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगरा भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आए उपमुख्यमंत्री रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सिर्फ ताजमहल के सहारे बहुत बड़ी आय का सृजन नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आगरा के आसपास व प्रदेश के अन्य स्थलों को विकल्पों के रूप में विकसित करने की जरूरत है। आगरा को एजुकेशन और मेडिकल हब बनाया जा सकता है। संसाधन विकसित कर सैलानियों के लिए अन्य विकल्प खोले जा सकते हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में 133 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है। उन्होंने पिछली सपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि सपा सरकार में तमाम ऐसी योजनाएं शुरू कर दी गईं, जिनका बजट में कोई प्रावधान ही नहीं किया गया था। 

आगरा सहित प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में ये योजनाएं अधर में लटक गई हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होने देने का दावा किया। बोले कि सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी। जितना मद होगा, उसी हिसाब से कार्य होंगे। 

योगीजी नहीं चा‌हिए कोई सलाह

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। कहा कि ममता जी ने देवी जागरण और मूर्ति विसर्जन बंद करा दिए। जब उनको अगले चुनाव में जमानत जब्त होने का डर सताया तो ईश्वर याद आए। डा. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी उनका नाम लिए बिना घेरा। कहा, बेहतर होता कि उन्हें गुजरात चुनाव से पहले मंदिर याद आते। 

उपमुख्यमंत्री ने गुजरात में इस बार भी भाजपा की जीत का दावा किया है। ताजमहल के संबंध में पूर्व मंत्री आजम खां के बयान पर कहा कि योगी जी को किसी की सलाह की जरूरत नहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार की किसान ऋण मोचन सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। प्रेसवार्ता के दौरान पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed