{"_id":"61c5c18d065fe270c5161684","slug":"up-cop-hostage-girl-in-room-family-protests-at-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः सिपाही ने कमरे में बंद की छात्रा, परिजनों के हंगामे के बाद एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः सिपाही ने कमरे में बंद की छात्रा, परिजनों के हंगामे के बाद एसपी ने किया लाइन हाजिर
Sat, 25 Dec 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:13 AM IST
सार
आक्रोशित परिजन थाने पहुंचे थे और सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद एसपी ने सीओ को जांच सौंपकर
सिपाही लाइन हाजिर कर दिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी शहर के आश्रम रोड के पास किराए के मकान में रह रहे एक सिपाही ने कोचिंग जा रही एक छात्रा को कमरे में बुला लिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों के आने पर छात्रा को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला। बृहस्पतिवार को छात्रा के घरवालों ने कोतवाली पहुंच कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
किराए पर रहा था सिपाही
कोतवाली क्षेत्र की कैलाश गेट चौकी पर तैनात सिपाही विजय कुमार आश्रम रोड के पास एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहा है। गुरुवार की सुबह एक कालोनी निवासी 20 वर्षीय एक छात्रा कोचिंग जा रही थी। तभी उक्त सिपाही ने उसे अपने कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
छोटी बहन ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी
छात्रा के साथ जा रही छोटी बहन ने जब सिपाही से बहन को छोड़ने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद छोटी बहन ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जब वहां आकर हंगामा किया तो सिपाही ने छात्रा को घर के पीछे सीढ़ी लगाकर बाहर निकाल लिया। उक्त घटना के बाद गुरुवार देर रात कोतवाली पहुंचे छात्रा के परिजनों ने सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों के हंगामे के बाद मामला जब एसपी के संज्ञान में आया तो तत्काल से सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
शिकायत पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अमर बहादुर, सीओ सिटी
फिरोजाबाद अनवार हत्याकांडः 20 साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद रिक्शा चलाया-प्रेशर कुकर का कारीगर बना, दूसरा परिवार भी बनाया