फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Congress Chief Release Demand Eight District President Arrests

मथुराः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई का ज्ञापन देने गए कांग्रेसी गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2020 05:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jun 2020 05:42 PM IST
सार

कांग्रेस जेल भरो आंदोलन भी करेगी।
 

विज्ञापन
Up Congress Chief Release Demand Eight District President Arrests
ज्ञापन देने आए कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों की डीएम से हॉट-टॉक हो गई। इसके बाद डीएम ने पुलिस को बुला लिया और जिलाध्यक्ष समेत नौ कांग्रेस नेता गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार होने वालों में दो महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने डीएम पर तानाशाह के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत में प्रदेश सरकार द्वारा रोड़ा अटकाने की बात कही थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा समेत कई नेता प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को देने जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं को कलेक्ट्रेट के बाहर रोक दिया गया तथा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को डीएम ने बुलाया। पदाधिकारियों का आरोप है कि डीएम ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया, जिसके चलते डीएम से कांग्रेस नेताओं की हॉट-टॉक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान डीएम ने पुलिस अधिकारियों तथा थाना सदर बाजार पुलिस को बुला लिया और ज्ञापन दे रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू अग्रवाल, यतेंद्र मुकद्दम, प्रवीण भास्कर, विक्रम वाल्मीकि, प्रवीण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे नाराज होकर बाहर मौजूद अन्य कांग्रेसजन ने आक्रोश व्यक्त किया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

जिलाध्यक्ष ने कहा है कि डीएम के व्यवहार से स्पष्ट है कि वह भी सरकार की तर्ज पर तानाशाह के रूप में काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि जब हम शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दे रहे हैं तो गिरफ्तारी क्यों की गई। इसका अर्थ है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन भी तानाशाह हो गया है।

प्रदेश सचिव ने कहा कि अब वह हर हाल में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई करा कर रहेंगे। कांग्रेसजन के साथ ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय, मोहन सिंह, कीरती कौशिक, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, तपेश गौतम, अजय शर्मा, सुनील उपाध्याय, राहुल अरोड़ा, आशीष चतुर्वेदी, शिवकुमार गौतम, ठाकुर बिहारी लाल, विपुल पाठक, विनेश सनवाल, पार्षद सत्यनारायन, नीरज वाल्मीकि, उमेश कुमार आदि मौजूद थे। 

कई बड़े कांग्रेसी रहे गायब
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर चल रहे कांग्रेस के संघर्ष में जनपद के बड़े कांग्रेसी नेता गायब रहे। इनमें से कुछ गिरफ्तारी के भय से नहीं आए तो कुछ अभी तक कोरोना के भय से बाहर नहीं निकले हैं। इन कांग्रेसियों को लेकर संघर्ष में अग्रिम भूमिका निभा रहे कांग्रेसजन असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed